Strong economy makes India the hope of the world PM Modi

मजबूत अर्थव्यवस्था से भारत बना विश्व की आशा: PM मोदी

मजबूत अर्थव्यवस्था से भारत बना विश्व की आशा: PM मोदी

‘सस्टेनिंग एंड स्ट्रेंथनिंग इकोनॉमिक ग्रोथ’ वेबिनार में गुणवत्ता और निर्यात बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । दिल्ली में आयोजित बजट वेबिनार श्रृंखला के तहत मंगलवार 03 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सस्टेनिंग एंड स्ट्रेंथनिंग इकोनॉमिक ग्रोथ’ विषय पर आयोजित वेबिनार को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बजट पर इतनी व्यापक चर्चा अपने आप में एक सफल और सकारात्मक प्रयोग है। वेबिनार में बड़ी संख्या में विशेषज्ञों और हितधारकों की भागीदारी को उन्होंने लोकतांत्रिक संवाद की मजबूती का संकेत बताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले सप्ताह आयोजित पहले वेबिनार को भी व्यापक सराहना मिली थी और बजट प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार सुझावों के आधार पर नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था के कारण विश्व के लिए आशा की किरण बनकर उभर रहा है। वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाएं (ग्लोबल सप्लाई चेन) तेजी से पुनर्गठित हो रही हैं और ऐसे समय में भारत के पास विश्वसनीय और लचीले विनिर्माण साझेदार के रूप में अपनी भूमिका मजबूत करने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए तीव्र और निरंतर आर्थिक विकास आवश्यक आधार है।
प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, हमारी दिशा स्पष्ट है, हमारा संकल्प स्पष्ट है- अधिक निर्माण करें, अधिक उत्पादन करें, अधिक कनेक्ट करें और अधिक निर्यात करें। उन्होंने जोर दिया कि आज दुनिया भरोसेमंद और टिकाऊ विनिर्माण भागीदारों की तलाश में है और भारत इस भूमिका को निभाने में सक्षम है। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए कहा कि भारत ने कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं, जिससे निर्यात के नए अवसर खुले हैं। ऐसे में भारतीय उद्योगों की जिम्मेदारी है कि वे गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न करें। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमारा मंत्र होना चाहिए- गुणवत्ता, गुणवत्ता और गुणवत्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जंगल वाले बाबा समाधि मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव 8-9 मई को

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंगल वाले बाबा समाधि मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव 8-9 मई को -जुगल कर्नाटक में आयोजित दो दिवसीय समारोह में संतों का सानिध्य, श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था बेंगलोर। कर्नाटक के जुगल क्षेत्र के प्रसिद्ध संत मुनि श्री 108 चिन्मय सागर जी महाराज ‘जंगल वाले बाबा’ के समाधि मंदिर का […]

बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर बोले PM मोदी- वर्षों की साधना सिद्ध

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर बोले मोदी- वर्षों की साधना सिद्ध -प्रधानमंत्री बंगाली धोती पहनकर पहुंचे मुख्यालय -पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और लोकतंत्र की ताकत को बताया जीत का आधार -पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की भी की सराहना नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) […]