“लड़कियों के मोटापे पर उन्हें शर्मिंदा नहीं करना चाहिए; हर बॉडी टाइप खूबसूरत होता है” : अक्षिता मुद्गल - Update Now News

“लड़कियों के मोटापे पर उन्हें शर्मिंदा नहीं करना चाहिए; हर बॉडी टाइप खूबसूरत होता है” : अक्षिता मुद्गल

 

मुम्बई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का नए जमाने का रोमांटिक शो ‘इश्क पर ज़ोर नहीं’ अपने दिलचस्प ड्रामा और अप्रत्याशित मोड़ के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। इस शो में अहान और इश्की की परवान चढ़ती प्रेम कहानी दिखाई जा रही है, जिसमें महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को भी उजागर किया गया है। इसमें महिलाओं को उनकी पसंद से चुनाव करने के अधिकार देने, अपनी मर्जी से करियर चुनने की आजादी और अपनी राय जाहिर करने के अधिकारों का महत्व बताया गया है। इस शो में अक्षिता मुद्गल, इश्की का रोल निभा रही हैं, जो एक साधारण परिवार से है और कड़ी मेहनत में यकीन रखती है। वो आजाद ख्यालों और जिंदादिल स्वभाव की लड़की है। इश्की दुनिया में प्यार को सबसे ऊपर मानती है। इस शो की वर्तमान कहानी में इश्की को उसके वजन के कारण घर के बड़े बुजुर्गों की खरी-खोटी सुननी पड़ती है। ऐसे में अहान उसके पक्ष में खड़ा होता है। एक्ट्रेस अक्षिता मुद्गल मानती हैं कि लड़कियों के मोटापे के कारण उन्हें शर्मिंदा नहीं करना चाहिए। उनका कहना है कि हर बॉडी टाइप खूबसूरत होता है। इस बारे में बताते हुए अक्षिता मुद्गल कहती हैं, “किसी दूसरे इंसान पर टिप्पणी करना बहुत ही आम और ओछी हरकत है। लेकिन मुझे लगता है कि आपको ऐसी जगह नहीं रहना चाहिए, जहां दूसरे लोग आपके शरीर को लेकर आपको खराब महसूस कराएं। खास तौर पर तब, जब लोग अपने हुलिए को लेकर ज्यादा सजग रहते हैं। बॉडी शेमिंग के नतीजे गंभीर होते हैं और इससे मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। तो आइए खुद से और आसपास सभी लोगों से अच्छाव्यवहार करें।”
‘इश्क पर ज़ोर नहीं’, सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

×
Date : 29 April 2021 Posted By : EDITOR
“लड़कियों के मोटापे पर उन्हें शर्मिंदा नहीं करना चाहिए; हर बॉडी टाइप खूबसूरत होता है” : अक्षिता मुद्गल
News Image

 

मुम्बई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का नए जमाने का रोमांटिक शो ‘इश्क पर ज़ोर नहीं’ अपने दिलचस्प ड्रामा और अप्रत्याशित मोड़ के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। इस शो में अहान और इश्की की परवान चढ़ती प्रेम कहानी दिखाई जा रही है, जिसमें महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को भी उजागर किया गया है। इसमें महिलाओं को उनकी पसंद से चुनाव करने के अधिकार देने, अपनी मर्जी से करियर चुनने की आजादी और अपनी राय जाहिर करने के अधिकारों का महत्व बताया गया है। इस शो में अक्षिता मुद्गल, इश्की का रोल निभा रही हैं, जो एक साधारण परिवार से है और कड़ी मेहनत में यकीन रखती है। वो आजाद ख्यालों और जिंदादिल स्वभाव की लड़की है। इश्की दुनिया में प्यार को सबसे ऊपर मानती है। इस शो की वर्तमान कहानी में इश्की को उसके वजन के कारण घर के बड़े बुजुर्गों की खरी-खोटी सुननी पड़ती है। ऐसे में अहान उसके पक्ष में खड़ा होता है। एक्ट्रेस अक्षिता मुद्गल मानती हैं कि लड़कियों के मोटापे के कारण उन्हें शर्मिंदा नहीं करना चाहिए। उनका कहना है कि हर बॉडी टाइप खूबसूरत होता है। इस बारे में बताते हुए अक्षिता मुद्गल कहती हैं, “किसी दूसरे इंसान पर टिप्पणी करना बहुत ही आम और ओछी हरकत है। लेकिन मुझे लगता है कि आपको ऐसी जगह नहीं रहना चाहिए, जहां दूसरे लोग आपके शरीर को लेकर आपको खराब महसूस कराएं। खास तौर पर तब, जब लोग अपने हुलिए को लेकर ज्यादा सजग रहते हैं। बॉडी शेमिंग के नतीजे गंभीर होते हैं और इससे मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। तो आइए खुद से और आसपास सभी लोगों से अच्छाव्यवहार करें।”
‘इश्क पर ज़ोर नहीं’, सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Anjali Phougat to celebrate the strength of acid attack survivors through her LA Fashion Week showcase

📰 Generate e-Paper Clip Anjali Phougat to celebrate the strength of acid attack survivors through her LA Fashion Week showcase Mumbai: Designer Anjali Phougat dedicated her Los Angeles Fashion Week collection to acid attack survivors, using the philosophy of Japanese kintsugi to challenge conventional ideas of beauty and perfection. Explaining the intention behind the collection, […]

प्राइम वीडियो की ‘चार यार’ का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक के मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी

📰 Generate e-Paper Clip प्राइम वीडियो की ‘चार यार’ का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक के मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी हाई स्पीड चेज़, लूट और पक्की दोस्ती की कहानी ‘चार यार’ का ट्रेलर प्राइम वीडियो ने किया रिलीज Mumbai: एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स के लिए मशहूर वाली भारत की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग […]