Sindhu will not participate in the Swiss Open

स्विस ओपन में भाग नहीं लेंगी सिंधु

स्विस ओपन में भाग नहीं लेंगी सिंधु

श्रीकांत और प्रणय से भारत को रहेंगी उम्मीदें

बासेल । भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग नहीं लेंगी। सिंधु के नहीं होने से इस टूर्नामेंट में एच एस प्रणय और किदाम्बी श्रीकांत से ही भारत को पदकों की उम्मीद रहेगी। भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव संजय मिश्रा ने कहा, सिंधु स्विस ओपन नहीं खेलेगी। हाल में ऑल इंग्लैंड टूर्नामेंट के लिए रवाना होने के बाद वह दुबई में फंस गयीं थी। इस तनाव से वह अब तक नहीं उबरी हैं। इसी कारण अभी वह आराम कर रही हैं। उन्हें इससे उबरने में कुछ समय लगेगा। सिंधु का कहना है कि दुबई में हुए अनुभव के कारण वह काफी तनाव में हैं। अब वह अप्रैल में बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप के जरिए ही वापसी करेंगी।
स्विस ओपन के पुरूष एकल में श्रीकांत का सामना पहले दौर में जैसन गुनावान से होगा। श्रीकांत पिछले साल मलेशिया मास्टर्स और सैयद मोदी इंटरनेशनल के फाइनल में पहुंचे थे। वहीं प्रणय पहले दौर में जापान के कोकी वातानाबे से खेलेंगे। तरूण मन्नेपल्ली का मुकाबला जापान के केंता निशिमोतो से जबकि आयुष शेट्टी का सामना कनाडा के ब्रायन यांग से होगा। वहीं किरण जॉर्ज सिंगापुर के लोह कीन यू से खेलेंगे।
पुरूष युगल में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का मुकाबला सिंगापुर के एंग कीट वेसले को और जुंसुके कुबो से होगा जबकि हरिहरन ए और एम आर अर्जुन चीनी ताइपै के चेन झि रे और लिन यू चियेह से खेलेंगे। महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद चीनी ताइपै की हू लिंग फांग और झेंग यू चियेह से खेलेंगी। दूसरी ओर महिला एकल में उन्नति हुड्डा का मुकाबला चीनी ताइपै की चियू पिन चियान से होगा जबकि मालविका बंसोड़ थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से खेलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टॉप-8 में बनाई जगह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टॉप-8 में बनाई जगह UNN: भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रुप में अजेय रहने के साथ टॉप-8 में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। […]

जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे:टॉप-4 ऑलराउंडर में शामिल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे:टॉप-4 ऑलराउंडर में शामिल UNN: भारत ने गॉल टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका को 284 रन पर ऑलआउट कर पहली पारी में 178 रन की बढ़त बनाई। भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। जडेजा टेस्ट में […]