Gujarat 18 athletes who brought laurels to the state at the Asian

गुजरात: एशियन और पैरा एशियन गेम्स में गुजरात का मान बढ़ाने वाले 18 खिलाड़ी सम्मानित, बांटे गए 9.27 करोड़ रुपए

गांधीनगर। एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और गुजरात का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को गांधीनगर में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के चेक सौंपे। राज्य सरकार ने पदक विजेताओं और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों समेत कुल 18 एथलीट्स को 9.27 करोड़ रुपए से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि गुजरात के युवा खिलाड़ियों ने अपने दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराया है। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी। राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय पुरुष क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को 66-66 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि के तौर पर मिले, जबकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की राधा यादव को 66 लाख रुपए का चेक सौंपा गया।

×
Date : 03 November 2026 Posted By : EDITOR
गुजरात: एशियन और पैरा एशियन गेम्स में गुजरात का मान बढ़ाने वाले 18 खिलाड़ी सम्मानित, बांटे गए 9.27 करोड़ रुपए
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

समायरा राघव: भारत के लिए नहीं खेल सके पिता, अब बेटी से सपना पूरा करने की उम्मीद

📰 Generate e-Paper Clip समायरा राघव: भारत के लिए नहीं खेल सके पिता, अब बेटी से सपना पूरा करने की उम्मीद नई दिल्ली। समायरा राघव महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का ऑक्शन नहीं देखना चाहती थीं। उनके माता-पिता ने भी उन्हें ऑक्शन की लाइव कवरेज देखने से मना कर दिया था। उन्हें डर था कि अगर […]

IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें?

📰 Generate e-Paper Clip IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें ? India vs New Zealand: टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. इस सीरीज में […]