Havoc in the Stock Market: Sensex Plummets 2,496 Points;

शेयर बाजार में हाहाकार , सेंसेक्स 2496 अंक टूटा, निफ्टी में भी 775 अंकों की गिरावट

एक ही दिन में निवेशकों के 12 लाख करोड़ डूबे

मुम्बई । भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भारी गिरावट रही। इससे लगातार तीन करोबारी सत्र मे जो लाभ हुआ था उससे कई गुना अधिक नुकसाना हो गया । बाजार में ये गिरावट दुनिया भर के बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही बिकवाली हावी रहने से आई है। अमेरिका और इजरायल के ईरान के साउथ पार्स गैस क्षेत्र और इसकी प्रतिक्रिया में ईरान के कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमले के बाद से ही निवेशकों में घबराहट का माहौल है। इन सभी गैस क्षेत्रों को होने वाले नुकसान से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आना तय है। इसके अलावा घरेलू बाजार में एचडीएफसी बैंक के शेयरों में आई गिरावट ने भी बाजार पर दबावा पड़ा है।
दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई
सेंसेक्स अंत में सेंसेक्स 2496.89 अंक टूटकर 74,207.24 पर बंद हुआ। वहीं इसी प्रकार 50 शेयरों वाला एनएसई
का निफ्टी-50 भी 775.65 फिसलकर 23,002 पर बंद हुआ। बाजार जानकारों के अनुसार आज हर क्षेत्र में
बिकवाली हावी रही। इससे बाजार की कमजोरी का अंदाज होता है। आज वाहन, संपत्ति और वित्तीय शेयर सबसे ज्यादा गिरे। व्यापक बाजार में भी भारी गिरावट आई, जहां मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक करीब 3-3 फीसदी गिरे। ।”
क्रूड (कच्चे ) तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी से भी बाजार पर दबाव आया है। क्रूड की कीमतें 119 डॉलर के करीब पहुंच गई, जिससे नकारात्मक माहौल और गहरा गया। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली से भी बाजार गिरा है। रुपये की कमजोरी और महंगाई व आर्थिक वृद्धि को लेकर बढ़ती चिंताओं ने भी बाजार धारणा कमजोर हुई है।”
सेंसेक्स की सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। सबसे ज्यादा गिरावट बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, बनज फिनसर्व, ट्रेंट लिमिटेड और एक्सिस बैंक में आई। वहीं, सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार के ब्रोडर इंडेक्स में भारी गिरावट देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 3.19 फीसदीद और स्मॉलकैप 100 2.94 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

×
Date : 19 March 2026 Posted By : EDITOR
शेयर बाजार में हाहाकार , सेंसेक्स 2496 अंक टूटा, निफ्टी में भी 775 अंकों की गिरावट
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]