Simhastha-2028 will be Unique Confluence of Faith CM Dr. Yadav

सिंहस्थ-2028 का आयोजन आस्था, आध्यात्म और प्रकृति का अद्भुत समागम होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ-2028 का आयोजन आस्था, आध्यात्म और प्रकृति का अद्भुत समागम होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

“सिंहस्थ-2028: आस्था, अध्यात्म और प्रकृति का महाकुंभ बनेगा” – CM डॉ. यादव

उज्जैन में प्रदेश के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स की सिंहस्थ 2028 के संबंध में हुई कार्यशाला

उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 का आयोजन आस्था, आध्यात्म और प्रकृति का अद्भुत समागम होगा। सिंहस्थ 2028 के मुख्य राजसी स्नान और अन्य स्नान शिप्रा के जल से ही हो यह सुनिश्चित करने के लिए सिलारखेड़ी सेवरखेड़ी परियोजना प्रगतिरत है। वर्तमान दौर में सोशल मीडिया बहुत महत्वपूर्ण है, जो सुशासन और समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करने का सशक्त मार्ग है। मुख्यंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा सिंहस्थ-2028 के कार्यों की जानकारी प्रदान करने प्रदेश के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स की उज्जैन में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने सिंहस्थ-2028 के लिए कान्ह क्लोज डक्ट, सेवरखेड़ी सिलारखेड़ी परियोजना, शहर के आंतरिक मार्गों का चौड़ीकरण, सीवरेज कार्य, मेला क्षेत्र विकास, जिले की कनेक्टविटी को देश से जोड़ने के लिए बनाए जा रहे 6 लेन और 4 लेन मार्गों, रेलवे लाइन, एयरपोर्ट आदि विकास कार्यों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ने सिंहस्थ 2028 के लिए किए जा रहे भीड़ प्रबंधन के उपाय, सुरक्षा व्यवस्था ,एआई टेक्नोलॉजी का क्रॉउड मैनेजमेंट, श्रद्धालुओं को जानकारी प्रदान करने, पार्किंग आदि में उपयोग संबंधी जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर सेंसिटव जानकारी पोस्ट करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के बारे में चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

इंदौर में होगा दिव्यता और भव्यता का अद्भुत संगम — 20 और 21 जून को

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंदौर में होगा दिव्यता और भव्यता का अद्भुत संगम — 20 और 21 जून को लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में मंचित होगा “मेरे कृष्ण” Indore: भारतीय रंगमंच की चर्चित और भव्य नाट्य प्रस्तुति “मेरे कृष्ण” आगामी 20 और 21 जून 2026 को प्रतिष्ठित लता मंगेशकर ऑडिटोरियम, इंदौर में चार विशेष प्रदर्शनों […]

नीट मामले के असली दोषी बच निकले, 15 करोड़ यूजर्स को मिली सजा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नीट मामले के असली दोषी बच निकले, 15 करोड़ यूजर्स को मिली सजा -टेलीग्राम बैन पर भड़के सीईओ पावेल ड्यूरोव -नीट-यूजी 2026 पुनर्परीक्षा से पहले सरकार ने 22 जून तक टेलीग्राम पर लगाया है अस्थायी प्रतिबंध नई दिल्ली । नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले परीक्षा संबंधी फर्जी सूचनाओं और […]