Due to the ongoing conflict in the Middle East, the shortage

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के कारण LPG की किल्लत बढऩे लगी…

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के कारण LPG की किल्लत बढऩे लगी…

एलपीजी की पैनिक बुकिंग घटी, लेकिन हालात चिंताजनक, हर दिन 55 लाख सिलेंडर की मांग, सरकार की अपील…

वैकल्पिक व्यवस्था तलाशे जनता

कच्चे तेल की मार…तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के बढ़ाए

दाम, इंडस्ट्रियल यूल की कीमत 25 प्रतिशत बढ़ी

नई दिल्ली । इजरायल-ईरान युद्ध को 20 दिन पूरे हो गए हैं, इस दौरान होर्मूज स्ट्रेट से क्रूड और गैस के 9 जहाज ही गुजरे हैं। ऐसे में दुनिया के साथ भारत में भी एलपीजी गैस की कमी बनी हुई है, ऐसे में पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि एलपीजी की स्थिति अभी भी गंभीर है, सरकार आपूर्ति करने की कोशिश कर रही है। सरकार का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं तक 100त्न एलपीजी पहुंचाई जा रही है। हालांकि हालात अभी भी चिंताजनक बने हुए हैं। पैनिक बुकिंग में कमी आई है, लेकिन लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के हिसाब से ही गैस बुक करें। सरकार ने साफ कहा है कि एलपीजी की स्थिति अभी भी गंभीर है। सप्लाई बनाए रखने की कोशिश जारी है, लेकिन आम लोगों से अनुरोध है कि वे वैकल्पिक ईंधन के विकल्पों पर भी विचार करें और घबराहट में खरीदारी से बचें। वहीं कच्चे तेल की मार के कारण तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम में 2.35 रूपए प्रति लीटर की वृद्धि की है, वहीं इंडस्ट्रियल यूल की कीमत भी 25 प्रतिशत बढ़ी है।
एलपीजी संकट को लेकर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि अब पैनिक बुकिंग में कमी आई है। देशभर में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन हालात अभी भी चिंता वाले बने हुए हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया कि 19 मार्च को करीब 55 लाख सिलेंडर की बुकिंग हुई। वहीं, करीब 7500 उपभोक्ता एलपीजी से पीएनजी में शि ट हुए हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से ये बातें केंद्रीय मंत्रालयों की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही गई।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि ईरान से 913 भारतीय आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते वापस लौट रहे हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए देशभर में 4500 छापे मारे गए। इनमें से 1100 छापे उत्तर प्रदेश में हुए। वहीं ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1800 सरप्राइज इंस्पेक्शन भी किए। सुजाता शर्मा ने कहा कि पिछले एक ह ते में करीब 11,300 टन कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं को दी गई है और 18 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में इसका आवंटन किया गया है। सरकार ने निगरानी बढ़ाने के लिए 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कंट्रोल रूम और जिला स्तर पर मॉनिटरिंग कमेटियां बनाई हैं।
देश में प्रीमियम पेट्रोल 2.35 रुपए महंगा
तेल विपणन कंपनियों ने भारत में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिससे विशेष ईंधन का उपयोग करने वाले ग्राहकों पर असर पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 20 मार्च 2026 से प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में दो रुपये से लेकर 2.35 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है। पुणे में नई कीमतों के अनुसार, स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल के दाम में 2.09 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पहले इस पेट्रोल का भाव 111.68 रुपये प्रति लीटर था, जो अब बढक़र 113.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है। हालांकि, सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
औद्योगिक डीजल 22 रुपए महंगा
औद्योगिक उपयोग वाले थोक डीजल की दरें भी बढ़ाई गईं। इंडियन ऑयल ने अपने इंडस्ट्रियल यूल की कीमत में भी करीब 22 या 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसके दाम 87.67 प्रति लीटर से बढक़र अब 109.59 प्रति लीटर हो गए हैं। इंडस्ट्रियल यूल का उपयोग फैक्ट्रियों में बॉयलरों और पावर प्लांट्स में ऊर्जा पैदा करने के लिए किया जाता है। इसमें मु य रूप से फर्नेस ऑयल, लाइट डीजल ऑयल और हाई-स्पीड डीजल शामिल हैं। ये मशीनों को चलाने, धातुओं को पिघलाने और औद्योगिक हीटिंग के काम आते हैं। तेल विपणन कंपनियों ने कीमतों में यह इजाफा पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक तेल कीमतों में उछाल के बाद किया है। हालांकि, सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि सामान्य पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि प्रीमियम श्रेणी कुल पेट्रोल बिक्री का केवल दो से चार फीसदी है। सरकार आम आदमी पर कोई मूल्य वृद्धि का बोझ नहीं डालना चाहती है। तेल कंपनियां स्वतंत्र रूप से मूल्य निर्धारण का निर्णय लेती हैं। सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को विनियमित नहीं करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान के पहले चुनाव आयोग ने 14 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले. भोपाल: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान […]

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक को एक माह से ज्यादा समय होने के बाद भी जबरदस्त बारिश का इंतजार जारी है. प्रदेश में अभी तक 13 इंच बारिश हो चुकी […]