IPL 2026 MI vs KKR IPL 2026 : मुंबई इंडियंस ने केकेआर को दी करारी शिकस्त
IPL 2026 MI vs KKR IPL 2026 : मुंबई इंडियंस ने केकेआर को दी करारी शिकस्त
MI vs KKR : IPL 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. रोहित शर्मा (78) और रयान रिकेल्टन (81) ने शानदार पारी खेली.
मुंबई इंडियंस ने अपना सबसे बड़ा रन चेज किया और IPL में 14 साल बाद पहला मैच जीत लिया। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी KKR ने 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। MI ने 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ही टारगेट हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने 78 और रायन रिकेल्टन ने 81 रन बनाए। शार्दूल ठाकुर ने 3 विकेट लिए। कोलकाता के लिए अजिंक्य रहाणे ने 67 और अंगकृष रघुवंशी ने 51 रन बनाए। वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी ने 1-1 विकेट लिया। मुंबई ने 2012 में आखिरी बार टूर्नामेंट में अपना पहला मैच जीता था। तब टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। मुंबई का बेस्ट रन चेज भी CSK के खिलाफ ही 2021 में आया था, तब टीम ने 219 रन चेज किए थे। अब MI ने दोनों ही रिकॉर्ड को सुधार लिया।
