Tamil Nadu Elections TVK Announces Candidates

तमिलनाडु चुनाव: टीवीके ने की उम्मीदवारों की घोषणा, एक्टर विजय दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु चुनाव: टीवीके ने की उम्मीदवारों की घोषणा, एक्टर विजय दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

-टीवीके की सरकार बनी तो 29 साल से ज्यादा उम्र के युवाओं को हर महीने 4,000 देने का वादा

चेन्नई । तमिलनाडु में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले अभिनेता और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय ने रविवार को अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची का ऐलान किया। 234 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। सबसे बड़ी खबर यह रही कि विजय खुद दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। वे त्रिची ईस्ट और चेन्नई के परम्बूर से मैदान में उतरेंगे। दोनों सीटों पर उनका नाम सी जोसेफ विजय के रूप में दर्ज है। यह पहली बार है जब विजय सीधे चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टीवीके के महासचिव एन आनंद टी नगर से, कोषाध्यक्ष वेंकट रमनन मायलापुर से और आधव अर्जुन विल्लिवाक्कम से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा गोबीचेट्टीपालयम से के सेंगोट्टयान, तिरुचेंगोडे से केजी अरुणराज, तिरुपरनकुंडम से सीटीआर निर्मल कुमार, थाउजेंड लाइट्स से जेसीडी प्रभाकर, कोलाथुर से वीएस बाबू और आरके नगर से डॉ मारिया विल्सन को टिकट दिया गया है। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ-साथ विजय ने युवाओं के लिए कई बड़े वादे भी किए हैं। पार्टी ने ऐलान किया कि अगर टीवीके सरकार बनी तो 29 साल से ज्यादा उम्र के उन युवाओं को हर महीने 4,000 रुपए दिए जाएंगे जिन्हें अभी तक नौकरी नहीं मिली है। डिप्लोमा धारकों को हर महीने 2,500 रुपए देने का वादा किया गया है।
इसके अलावा तमिल एंप्लॉयमेंट क्रेडिट सिस्टम का भी ऐलान किया गया। इसके तहत जो निजी कंपनियां अपने 75 फीसदी कर्मचारी तमिलनाडु के लोगों में से रखेंगी उन्हें सीजीएसटी में 2.5 फीसदी और बिजली बिल में 5 फीसदी की छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए विजय भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसे लोगों को चुना है जो जनता की बात सुनेंगे और उनकी समस्याओं का जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने अपना फिल्मी करियर छोड़कर जनता के लिए राजनीति में कदम रखा, उसी तरह ये उम्मीदवार भी जनता के लिए समर्पित हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक विजय ने लोगों से एक मौका देने की अपील करते हुए कहा कि उम्मीदवार अलग नहीं हैं और वे खुद भी अलग नहीं हैं, सब एक ही मकसद के साथ मैदान में उतार रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नाटक रंगात आलेलं… पण सतीश राजवाडेंनी थांबवला प्रयोग

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नाटक रंगात आलेलं… पण सतीश राजवाडेंनी थांबवला प्रयोग Mumbai: नीरज शिरवईकर दिग्दर्शित ‘पुढच्या शुक्रवारी संध्याकाळी ७ वाजता’ हे नाटक सध्या रंगभूमीवर चांगलेच गाजत आहे. नुकताच या नाटकाचा हाऊसफुल्ल प्रयोग रामकृष्ण मोरे प्रेक्षागृह, चिंचवड येथे रंगला होता. नाटक सुरू झाल्यानंतर काही ज्येष्ठ प्रेक्षक उशिरा नाट्यगृहात पोहोचले आणि त्यांच्या आसनव्यवस्थेमुळे प्रयोगात थोडासा […]

मप्र-राजस्थान में आंधी-बारिश से 5 मौतें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मप्र-राजस्थान में आंधी-बारिश से 5 मौतें यूपी समेत 23 राज्यों में बारिश, गर्मी से राहत; मानसून 4 जून को केरलम पहुंच सकता है नई दिल्ली/भोपाल । मानसून 4 जून को केरलम के तट पर पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पिछले अनुमान में इसके 26 […]