Delhi Capitals vs Gujarat Titans Highlights, IPL 2026

DC vs LSG: गुजरात टाइटंस (GT) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 1 रन से हराया

DC vs LSG: गुजरात टाइटंस (GT) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 1 रन से हराया

नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गई. बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए सीजन के 14वें मैच में डीसी को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 1 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा. डीसी ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ अपने शुरुआती दो मैच 6-6 विकेट के अंतर से जीते थे. डीसी फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है. दूसरी ओर, जीटी की टीम पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने शुरुआती दो मैच गंवा चुकी थी, जिसके बाद आखिरकार जीटी ने जीत का खाता खोला है. यह टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है.
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए. इस टीम को 19 रन पर साई सुदर्शन (12) के रूप में जल्द पहला झटका लग गया था. इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 60 रन की साझेदारी की.बटलर 27 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 52 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद गिल ने वाशिंगटन सुंदर के साथ 60 गेंदों में 104 रन की पारी खेली. गिल 45 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों के साथ 70 रन बनाकर आउट हुए. वाशिंगटन सुंदर ने 32 गेंदों में 8 बाउंड्री के साथ 55 रन की पारी खेली. विपक्षी खेमे से मुकेश कुमार ने 2 विकेट हासिल किए. लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने 1-1 सफलता हासिल की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भीड़ दिखाने के चक्कर में हाई सिक्योरिटी जोन में उड़ाया ड्रोन? CJP प्रवक्ता के वायरल वीडियो ने खड़े किए बड़े सुरक्षा सवाल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भीड़ दिखाने के चक्कर में हाई सिक्योरिटी जोन में उड़ाया ड्रोन? CJP प्रवक्ता के वायरल वीडियो ने खड़े किए बड़े सुरक्षा सवाल नई दिल्ली: संसद मार्च के दौरान CJP प्रवक्ता सौरव दास का शेयर किया गया ड्रोन वीडियो अब विवादों में है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो का […]

ई20 पेट्रोल पर विवाद के बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय तैयार कर रहा पॉलिसी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ई20 पेट्रोल पर विवाद के बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय तैयार कर रहा पॉलिसी – अब एथेनॉल से पकेगा खाना… सब्सिडी भी मिलेगी, एलपीजी की होगी छुट्टी! नई दिल्ली। पेट्रोल में ई20 मिलावट के बाद, अब खाना पकाने के ईंधन के तौर पर एथेनॉल जल्द ही जगह बना सकता […]