‘चिट्ठी’ की सफलता के बाद रेशमा शेख की नई उड़ान, हिंदी वेब सीरीज़ ‘तीन चेहरे’ की शूटिंग जारी
‘चिट्ठी’ की सफलता के बाद रेशमा शेख की नई उड़ान, हिंदी वेब सीरीज़ ‘तीन चेहरे’ की शूटिंग जारी
मुंबई: भोजपुरी और हिंदी दोनों ही माध्यमों में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री रेशमा शेख इन दिनों काम के मोर्चे पर बेहद व्यस्त और सफल दौर से गुज़र रही हैं। एक तरफ जहाँ वे लगातार भोजपुरी फिल्मों में सुपर-डुपर हिट प्रोजेक्ट्स दे रही हैं और 18 तारीख को रिलीज़ हुई उनकी फिल्म ‘चिट्ठी’ को दर्शकों से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स व अपार प्यार मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ उनकी नई हिंदी क्राइम वेब सीरीज़ ‘तीन चेहरे’ (Teen Chehre) की शूटिंग लगातार जारी है।
इस नई हिंदी क्राइम वेब सीरीज़ में रेशमा शेख मेन लीड (मुख्य भूमिका) में नज़र आएंगी और एक दमदार तथा चुनौतीपूर्ण किरदार निभा रही हैं। पब्लिक के लगातार मिल रहे सपोर्ट और प्यार से उत्साहित रेशमा शेख एक के बाद एक बेहतरीन फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स में सक्रिय हैं। वे भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ हिंदी प्रोजेक्ट्स पर भी लगातार काम कर रही हैं, जिससे उनकी व्यस्तता और बढ़ती लोकप्रियता का अंदाज़ा साफ लगाया जा सकता है।
सस्पेंस और क्राइम से भरपूर वेब सीरीज़ ‘तीन चेहरे’ का निर्माण Adler Media के बैनर तले किया जा रहा है, जिसके प्रोड्यूसर Mohd Ali Washi Ahmed हैं। वहीं, निर्देशन और सिनेमैटोग्राफी (Director / DOP) की कमान Ranvijay Singh संभाल रहे हैं। इस पूरी टीम के साथ रेशमा शेख लगातार शूटिंग में जुटी हुई हैं।
फिल्म ‘चिट्ठी’ को मिल रहे शानदार प्रतिसाद और ‘तीन चेहरे’ की लगातार चल रही शूटिंग को लेकर रेशमा शेख ने कहा कि दर्शकों का प्यार, सपोर्ट और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भोजपुरी और हिंदी के इन नए और दमदार प्रोजेक्ट्स में भी पब्लिक का प्यार और साथ यूँ ही बना रहेगा।
लगातार सुपर-डुपर हिट भोजपुरी फिल्में दे रहीं और 18 तारीख को रिलीज़ हुई फिल्म ‘चिट्ठी’ को मिल रहे ज़बरदस्त प्यार व रिस्पॉन्स से उत्साहित अभिनेत्री रेशमा शेख की नई हिंदी क्राइम वेब सीरीज़ ‘तीन चेहरे’ (Teen Chehre) की शूटिंग लगातार चल रही है! इस सीरीज़ में वे मेन लीड में नज़र आएंगी। भोजपुरी और हिंदी दोनों प्रोजेक्ट्स पर लगातार काम कर रहीं रेशमा शेख के इस सफर पर दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद यूँ ही बना रहे!
Production House: Adler Media
Producer: Mohd Ali Washi Ahmed
Director / DOP: Ranvijay Singh

