RCB vs LSG IPL 2026 Royal Challengers Bangalore defeated

RCB vs LSG IPL 2026 Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया

RCB vs LSG IPL 2026 Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया

UNN: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया। लखनऊ की टीम 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर ने कोहली और रजत की दमदार पारियों की बदौलत 29 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 15.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 149 रन बनाए। बेंगलुरु के लिए कोहली ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। लखनऊ के लिए प्रिंस यादव ने तीन विकेट लिए।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 146 रन बनाए । लखनऊ की ओर से सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 40 रन बनाए, जबकि मुकुल चौधरी ने 39 और आयुष बडोनी ने 38 रन का योगदान दिया। बेंगलुरु की ओर से रसिख ने चार और भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट चटकाए। इसके जवाब में बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही। टीम ने दूसरे ओवर में फिल सॉल्ट का विकेट गंवाया। इसके बाद देवदत्त पडिकल 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विराट कोहली ने 34 गेंद में 49 रन बनाए। रजत पाटीदार ने 13 गेंद में 27 और जितेश ने 9 गेंद में 23 रन का योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे:टॉप-4 ऑलराउंडर में शामिल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे:टॉप-4 ऑलराउंडर में शामिल UNN: भारत ने गॉल टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका को 284 रन पर ऑलआउट कर पहली पारी में 178 रन की बढ़त बनाई। भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। जडेजा टेस्ट में […]

BJP की नई टीम: 2027 से 2029 तक सत्ता के रण की पूरी तैयारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BJP की नई टीम: 2027 से 2029 तक सत्ता के रण की पूरी तैयारी नई दिल्ली। लंबी प्रतीक्षा के बाद सामने आई भाजपा की राष्ट्रीय टीम संकेत दे रही है कि एक-एक नाम तय करने के लिए पूरा होमवर्क किया गया है। नेतृत्व की निगाह यदि नवीन टीम में नई […]