The exclusive screening of Sansani heightened the audiencet

सनसनी_की_एक्सक्लूसिव_स्क्रीनिंग ने बढ़ाया दर्शकों का उत्साह

सनसनी_की_एक्सक्लूसिव_स्क्रीनिंग ने बढ़ाया दर्शकों का उत्साह

Mumbai: बाॅलीवुड में सनसनी की हलचल तेज होती नजर आ रही है, और इसी कड़ी में बहुप्रतीक्षित फिल्म “सनसनी (Bachelorette Party Gone Wild)” ने अपनी पहली एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग के साथ दर्शकों के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया। अंधेरी वेस्ट स्थित इम्पा थिएटर में आयोजित इस विशेष स्क्रीनिंग में फिल्म से जुड़े कलाकारों और तकनीकी टीम ने शिरकत की।
एसआईपी प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर समीर आई पटेल ने इसे एक “शॉकर” करार देते हुए कहा कि यह फिल्म दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का दम रखती है। स्क्रीनिंग के दौरान समीर पटेल और कलाकारों ने फिल्म के निर्माण के दौरान के अपने रोचक अनुभव भी साझा किए, जिन्हें सुनकर मौजूद दर्शक खासे उत्साहित नजर आए।
फिल्म में चे़त्सी रेने, ऋचा जैन, हुनर थेथी और शताक्शी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, वहीं दिग्गज कलाकार जॉनी लीवर की खास वॉयसओवर और बृजेन्द्र काला का ‘Gen-Z Don’ किरदार फिल्म में अलग रंग भरता है। गैंगस्टर तिकड़ी—अभिषेक पटेल (चिकना), विशाल दुबे (पेंसिल) और शिवम शर्मा (कल्लू)—फिल्म में हास्य और रोमांच का अनोखा मिश्रण पेश करती है।
फिल्म की सिनेमैटोग्राफी शुव संकेत ने संभाली है, जबकि साउंड डिजाइन सत्या नारायण का है। फिल्म का संगीत और एडिटिंग भी समीर पटेल ने ही किया है।
स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों ने फिल्म की जमकर तारीफ की और इसकी अनोखी कहानी व प्रस्तुति को सराहा।
लेखक, निर्देशक, प्रोड्यूसर और संगीतकार के रूप में समीर आई पटेल का अनुभव थिएटर, टेलीविजन और सिनेमा में काफी समृद्ध रहा है। इससे पहले भी उन्होंने फिल्म निर्माण किया है और अभिनय करते रहे है।
फिल्म “सनसनी (Bachelorette Party Gone Wild)” अब अपनी रिलीज की अंतिम तैयारियों में है और जल्द ही एक प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर के साथ सिनेमाघरों में भी दस्तक देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Glory : Suvinder Vicky, Pulkit Samrat and Divyenndu star in a murder mystery set around the world of boxing

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Glory : Suvinder Vicky, Pulkit Samrat and Divyenndu star in a murder mystery set around the world of boxing Mumbai: Netflix unveiled the teaser for its upcoming sports drama ‘Glory’. The series, created by Karan Anshuman and Karmanya Ahuja, features a cast including Divyenndu, Pulkit Samrat, Suvinder Vicky, Jannat Zubair, […]

After Jug Jugg Jeeyo and Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari, Maniesh Paul and Varun Dhawan Reunite in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai, Bringing their Brotherhood Back On-screen

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱After Jug Jugg Jeeyo and Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari, Maniesh Paul and Varun Dhawan Reunite in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai, Bringing their Brotherhood Back On-screen The Brotherhood Returns! Maniesh Paul and Varun Dhawan Team Up Again in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai After Jug Jugg Jeeyo […]