IPL 2026 में राजस्थान की पांचवीं जीत:लखनऊ को 40 रन से हराया
IPL 2026 में राजस्थान की पांचवीं जीत:लखनऊ को 40 रन से हराया
राजस्थान ने लखनऊ को 40 रन से हरा दिया
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL 2026: राजस्थान ने लखनऊ को 40 रन से हरा दिया. 160 रन का टारगेट पीछा करते हुए लखनऊ की पूरी टीम 18 ओवर में 119 रन ही बना सकी. लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने 55 रन की पारी खेली, राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की, जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. वहीं, ब्रिजेश शर्मा और नंद्रे बर्गर को 2-2 विकेट मिला, इसके अलावा जडेजा और बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला. इससे पहले राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए थे, जडेजा ने 29 गेंद पर 43 रन और शुभम दुबे ने 11 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेली. लखनऊ की ओर से मोहम्म्द शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट लिए. मैच से पहले ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था.
