विपक्ष के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट पर, राजधानी में 16 नवंबर तक रहेंगी सीएपीएफ की 270 कंपनियां
विपक्ष के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट पर, राजधानी में 16 नवंबर तक रहेंगी सीएपीएफ की 270 कंपनियां
नई दिल्ली। आईएनडीआईए की एक नवंबर को रामलीला मैदान में होने जा रही रैली और कुछ संगठनों की ओर से अचानक प्रदर्शन किए जाने की आशंका को देखते हुए केंद्र ने दिल्ली में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 270 कंपनियों की तैनाती तीसरी बार बढ़ाकर 16 नवंबर तक कर दी है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कॉकरोच जनता पार्टी के इस महीने की शुरुआत में हुए प्रदर्शनों के मद्देनजर इन सशस्त्र बलों की टुकड़ियों को दिल्ली लाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने यह फैसला रविवार को रामलीला मैदान में आईएनडीआईए के प्रदर्शन और रैली, कुछ संगठनों की ओर से अचानक प्रदर्शन की आशंका और त्योहारों के मौजूदा मौसम में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर लिया गया।
