BJP Government Taking Shape in Bengal Will Win 110 Seats in

बंगाल में बन रही बीजेपी की सरकार, पहले चरण में 110 सीटें जीतेगी: शाह

-जिन लोगों ने टीएमसी-समर्थित गुंडों का सामना किया, वे अब विधानसभा में बैठेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कहा कि 152 सीटों में से बीजेपी 110 से ज्यादा सीटें जीतेगी। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने बताया कि बीजेपी की बंगाल टीम ने अपना आकलन किया है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण को भी ध्यान में रखते हुए बीजेपी बंगाल में सरकार बनाने जा रही है। बंगाल में रिकॉर्ड मतदान को लेकर शाह ने कहा कि गुरुवार को बंगाल विधानसभा 2026 के चुनाव के प्रथम चरण में मतदान के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए बंगाल की जनता ने अभूतपूर्व उत्साह और जोश के साथ बंगाल में परिवर्तन के लिए वोट डाला है।
उन्होंने कहा कि मतदान का जो प्रतिशत सामने आया है, वह पूरे देश के लोकतंत्र में भरोसा करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाने वाला है। मैं प्रथम चरण में वोट डालने वाले बंगाल के सभी मतदाताओं का अभिनंदन और धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने भय से भरोसे की यात्रा को बहुत अच्छे से शुरू किया है और दूसरे चरण के मतदाता भी भय से भरोसे की यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। बंगाल की जनता के नाम संदेश में साह ने कहा कि देश का एक बहुत बड़ा हिस्सा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की यात्रा से जुड़ चुका है। आपका प्यार, आपका उत्साह और आपका भरोसा, पूरे प्रचार अभियान में मोदीजी के लिए सामने से दिखाई दे रहा है। मैं मानता हूं कि ये भरोसा वोट में परिवर्तित होकर बीजेपी की विजय कराएगा।
अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में सीएम यह कहती हैं कि महिलाओं को शाम 7 बजे के बाद बाहर निकलने की कोई जरूरत नहीं है, वहां उन्हें सत्ता में नहीं होना चाहिए। बीजेपी की सरकार बनने के बाद, रात के 1 बजे भी एक युवा लड़की बेझिझक अपना स्कूटर चला पाएगी और किसी भी अपराधी की हिम्मत नहीं होगी कि वह उस पर बुरी नजर डाल सके।
उन्होंने कहा कि एक प्रतीकात्मक कदम के तौर पर, आरजी कर कॉलेज की पीड़ित की मां और संदेशखाली की पीड़ित को उम्मीदवार बनाया गया है, जिन लोगों ने टीएमसी-समर्थित गुंडों की हिंसा का सामना किया है, वे अब विधानसभा में बैठेंगे और ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कानून बनाने में मदद करेंगे। आने वाले दिनों में बंगाल इसी तरह का बदलाव देखेगा। दूसरे चरण की वोटिंग से पहले अमित शाह ने मतदाताओं से कहा कि वे भयमुक्त होकर अपनी इच्छा से मतदान करें। उन्होंने कहा कि मतदान में रैगिंग न हो, इसकी बहुत अच्छी व्यवस्था चुनाव आयोग ने की है। पुराने चुनाव भूल जाइए, बंगाल के सुनहरे भविष्य के लिए मतदान करें और बीजेपी की सरकार बनाएं।

×
Date : 24 April 2026 Posted By : EDITOR
बंगाल में बन रही बीजेपी की सरकार, पहले चरण में 110 सीटें जीतेगी: शाह
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]