Rahul Gandhi termed the hike in the price of commercial gas

राहुल गांधी ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर इसे चुनावी बिल” करार दिया

राहुल गांधी ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर इसे चुनावी बिल” करार दिया

-कांग्रेस नेता ने चेताया- पहली स्ट्राइक गैस पर, अगली स्ट्राइक पेट्रोल-डीज़ल पर होगी

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि चुनाव के बाद महंगाई बढ़ेगी और अब बढ़ रही है। राहुल गांधी ने कहा कि शुक्रवार को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, इस बढ़ोत्त्तरी को उन्होंने “चुनावी बिल” करार दिया।
उन्होंने बताया कि फरवरी से अब तक गैस सिलेंडर की कीमत में कुल 1,380 रुपये का इजाफा हुआ है, यानी सिर्फ 3 महीनों में करीब 81 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कांग्रेस नेता के मुताबिक, इस बढ़ोतरी का सीधा असर चाय की दुकान, ढाबा, होटल, बेकरी और मिठाई की दुकानों पर होगा, जिससे आम लोगों की थाली महंगी होगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चेतावनी देकर कहा कि गैस के बाद अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने लिखा कि पहली स्ट्राइक गैस पर, अगली स्ट्राइक पेट्रोल-डीज़ल पर होगी।
वहीं आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा, कमर्शियल सिलेंडर के बाद अब छोटू सिलेंडर को भी 261 महंगा किया है। चुनाव के दौरान जो कीमतें थमी हुई थीं, वो अब अचानक आसमान छूने लगी हैं। इस बढ़ोत्तरी से साफ है कि भाजपा को सिर्फ जनता के वोट से मतलब है, उनके दर्द से नहीं……भाजपा का जनता को रिटर्न गिफ्ट! यही है भाजपा का अच्छे दिनों का असली चेहरा है।
वहीं गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी मोदी सरकार की घेराबंदी की है। उन्होंने लिखा कि, सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है। ये बात वहीं जानता है जो खुद ख़रीदकर खाता है, वे नहीं जो दूसरों के यहां जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है।
कुमारी सैलजा ने भी मोदी सरकार का घेराव किया है उन्होंने कहा कि, कमर्शियल गैस सिलेंडर और 5 किलो वाले ‘छोटू’ सिलेंडर की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है। कमर्शियल सिलेंडर पर 993 रुपए तक की वृद्धि और 5 किलो सिलेंडर पर 261 रुपए की बढ़ोतरी आम जनता पर सीधा बोझ डालने वाली है।
उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी ने पहले ही देश को चेताया था कि चुनाव समाप्त होते ही भाजपा सरकार महंगाई की मार तेज करेगी। आज वहीं स्थिति सामने है। कमर्शियल गैस महंगी होने से हर वस्तु और सेवा की कीमत बढ़ेगी, जिसका भार सीधे लोगों पर पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]