IPL 2026 दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी
IPL 2026 दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी
IPL 2026 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 226 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 19.1 में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
UNN: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखते हुए चौथी जीत दर्ज कर ली. लगातार 3 मैच में मिली हार के बाद अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली ने अपने 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया. जयपुर में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने 226 रन के बड़े लक्ष्य को हासिल करते हुए ये जीत अपने नाम की. कैपिटल्स की इस जीत में स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और पथुम निसांका-केएल राहुल की विस्फोटक ओपनिंग की भूमिका रही. वहीं राजस्थान को सीजन में चौथी हार का सामना करना पड़ा.राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में पहले बैटिंग की और पारी की पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने मिचेल स्टार्क के खिलाफ छक्का भी जमाया. मगर दूसरे ओवर तक ही जायसवाल (6) और वैभव सूर्यवंशी (4) आउट हो गए. इसके बाद कप्तान रियान पराग ने ध्रुव जुरेल (42) के साथ 102 रन की जोरदार साझेदारी कर टीम को संभाला और सीजन में अपना पहला अर्धशतक जमाया.
