Voting Bengal elections has been re-polling will be held on May 21

बंगाल चुनाव में बड़ा फैसला: फालता सीट की पूरी वोटिंग रद्द, 21 मई को फिर होगा मतदान

बंगाल चुनाव में बड़ा फैसला: फालता सीट की पूरी वोटिंग रद्द, 21 मई को फिर होगा मतदान

कोलकाता । चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की फालता सीट पर हुए मतदान को रद्द कर दिया है। आयोग ने विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग बूथों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है। इस सीट पर 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी, हिंसा और धांधली की शिकायतें सामने आई थीं। पुनर्मतदान के बाद मतगणना 24 मई को कराई जाएगी।
फालता विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर भाजपा के चुनाव चिन्ह के सामने ईवीएम पर टेप लगाए जाने का मामला भी सामने आया था, जिसके बाद विवाद और गहरा गया। चुनाव आयोग ने शिकायतों को गंभीर मानते हुए पूरे क्षेत्र में पुनर्मतदान का फैसला लिया।
इससे पहले शनिवार को मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर भी दोबारा मतदान कराया गया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इन 15 बूथों पर करीब 90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
दक्षिण 24 परगना जिले में मतदान के दौरान टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कई जगह झड़पें हुईं। फालता में कुछ मतदाताओं ने आरोप लगाया कि मतदान के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की। विरोध करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोगों को सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं।
वहीं टीएमसी ने भी सुरक्षाबलों पर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि मगराहाट के बूथ नंबर 127 पर सुरक्षाबलों ने उनके कैंप में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।
मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए काउंटिंग एजेंट्स को संबोधित करते हुए दावा किया कि टीएमसी राज्य में 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

1 अगस्त से बड़ा बदलाव: LPG, पेट्रोल-डीजल, ITR और रेल टिकट के नए नियम लागू

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱1 अगस्त से बड़ा बदलाव: LPG, पेट्रोल-डीजल, ITR और रेल टिकट के नए नियम लागू Mumbai: अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही आज ,1 अगस्त से देशभर में कई बड़े नियम लागू हो गए हैं. इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर […]

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : जूडो में भारत का ऐतिहासिक धमाका, अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीते गोल्ड मेडल; राजनाथ सिंह ने दी बधाई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : जूडो में भारत का ऐतिहासिक धमाका, अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीते गोल्ड मेडल; राजनाथ सिंह ने दी बधाई ग्लासगो। ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शुक्रवार का दिन भारतीय जूडो के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। भारतीय जूडोकाओं ने अपने शानदार प्रदर्शन […]