Yogi Cabinet Expanded 6 New Ministers Take Oath

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्रियों ने ली शपथ

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्रियों ने ली शपथ

-दो मंत्रियों को मिला प्रमोशन
-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रहीं कृष्णा पासवान भी बनीं मंत्री

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में रविवार को दूसरी बार मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। राजभवन में आयोजित समारोह में छह नए मंत्रियों ने शपथ ली, जबकि दो राज्य मंत्रियों को पदोन्नत कर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया।
समारोह में सबसे पहले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शपथ ली। इसके बाद समाजवादी पार्टी से बगावत कर भाजपा के करीब आए विधायक मनोज पांडेय ने मंत्री पद की शपथ ली। दोनों नेताओं को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसके बाद अजीत पाल और सोमेंद्र तोमर ने शपथ ली। दोनों पहले राज्य मंत्री थे और अब उन्हें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का दर्जा दिया गया है। वहीं कृष्णा पासवान, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा को राज्यमंत्री बनाया गया है। कृष्णा पासवान की नियुक्ति खास चर्चा में रही। वे चौथी बार विधायक बनी हैं और राजनीति में आने से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में काम कर चुकी हैं।
नए मंत्रियों ने राज्यपाल और सीएम के पैर पड़े
शपथ ग्रहण के बाद कई नए मंत्रियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। नए मंत्रिमंडल में सामाजिक समीकरणों का भी ध्यान रखा गया है। इसमें एक ब्राह्मण, तीन ओबीसी और दो दलित वर्ग के नेताओं को जगह मिली है।
कुल मंत्रियों की संख्या 60 हुई
अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश सरकार में कुल मंत्रियों की संख्या 60 हो गई है। इससे पहले मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया गया था।
आशा मौर्या की नाराजगी
इस मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भी कुछ लोग असंतुष्ट दिखे, जिनमें आशा मौर्या का नाम भी शामिल है। दरअसल मंत्री पद नहीं मिलने से भाजपा विधायक आशा मौर्या नाराज नजर आईं। उन्होंने पार्टी पर मौर्य समाज की अनदेखी और दलबदलू नेताओं को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।
======

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

PM मोदी की अपील – पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें, 1 साल सोना ना खरीदें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PM मोदी की अपील – पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें, 1 साल सोना ना खरीदें हैदराबाद: पश्चिम एशिया में गहराते संकट और ग्लोबल एनर्जी मार्केट पर बढ़ते दबाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से वर्क-फ्रॉम-होम, कम तेल के इस्तेमाल, कम विदेश यात्राएं और सोने की खरीदारी […]

आईएसआई से जुड़े मध्यप्रदेश के तीन युवक गिरफ्तार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आईएसआई से जुड़े मध्यप्रदेश के तीन युवक गिरफ्तार -दिल्ली पुलिस का दावा- मंदिर, ढाबा और सैन्य कैंप की रेकी कर पाकिस्तान भेजी तस्वीरें नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने के आरोप में मध्यप्रदेश के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। […]