Army Chief's Warning to Pakistan: To Remain a Part

पाकिस्तान को सेना प्रमुख की चेतावनी: भूगोल और इतिहास का हिस्सा बने रहना है या नहीं

नई दिल्ली । भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर सीधा संदेश दिया है। उन्होंने दो टूक चेतावनी देकरा कहा है कि यदि पाकिस्तान आतंकवादियों को संरक्षण देना और भारत के खिलाफ अपनी आंतकी गतिविधियां जारी रखता है, तब पाकिस्तान को यह स्वयं तय करना होगा कि वह भूगोल और इतिहास का अभिन्न अंग बना रहना चाहता है या नहीं। सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी की यह गंभीर टिप्पणी ‘सेना संवाद’ कार्यक्रम में सामने आई है। इस चेतावनी ने निश्चित रूप से पाकिस्तान के भीतर हड़कंप मचा दिया होगा और आतंकवाद के प्रति भारत के जीरो-टॉलरेंस रुख को फिर स्पष्ट किया है।
दरअसल, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा 6-7 मई 2025 की देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में किया गया महत्वपूर्ण और जोखिम भरा सैन्य अभियान था। यह कार्रवाई 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में हुए बर्बर आतंकवादी हमले का करारा जवाब थी, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस मिशन को ऑपरेशन सिंदूर नाम पीड़ित महिलाओं और उनके परिवारों को न्याय दिलाने तथा उनके गहरे घावों का सम्मान करने के लिए दिया गया था।
ऑपरेशन सिंदूर में, भारतीय सेना ने अपनी स्वदेशी हाई-टेक प्रणालियों और मिसाइलों का कुशलता से उपयोग कर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत (जैसे बहावलपुर) और पीओके में छिपे आतंकवादियों के नौ लांच पैड और ठिकानों को सिर्फ 25 मिनट के अंदर ध्वस्त किया था। यह एक सटीक और निर्णायक हमला था जिसने सीमा पार आतंकवाद को बड़ा झटका दिया।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पृष्ठभूमि में 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुआ भीषण आतंकवादी हमला था। इस दिन, सैन्य वर्दी में आए आतंकवादियों ने खुले मैदान में पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिससे एक भयानक नरसंहार हुआ। इस नृशंस हमले में कुल 26 बेगुनाह लोगों की जान चली गई थी, जिसमें मुख्य रूप से भारत के विभिन्न राज्यों से आए पर्यटक और दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे।

×
Date : 17 May 2026 Posted By : EDITOR
पाकिस्तान को सेना प्रमुख की चेतावनी: भूगोल और इतिहास का हिस्सा बने रहना है या नहीं
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी

📰 Generate e-Paper Clip गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी मंदसौर में एग्रो पार्क और रसायन पार्क के प्रस्ताव,रतलाम में बायो फार्मा पार्क के अतिरिक्त धार में वस्त्र एवं संबद्ध उद्योग पार्क के प्रस्तावों पर मंत्रि-परिषद की मंजूरी कैबिनेट का एक और बड़ा निर्णय – […]

रणवीर सिंह की बिजनेस वर्ल्ड में एंट्री, अमन गुप्ता के साथ लॉन्च किया पुरुषों का पर्सनल केयर ब्रांड ‘H.I.M’

📰 Generate e-Paper Clip रणवीर सिंह की बिजनेस वर्ल्ड में एंट्री, अमन गुप्ता के साथ लॉन्च किया पुरुषों का पर्सनल केयर ब्रांड ‘H.I.M’ Mumbai: अभिनेता रणवीर सिंह और अमन गुप्ता ने आज पुरुषों के लिए अपना नया पर्सनल केयर ब्रांड H.I.M (Handsome Indian Man) लॉन्च किया। इस ब्रांड को खासतौर पर भारतीय पुरुषों की त्वचा, […]