Prime Minister Modi said: India and the Netherlands are working

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत-नीदरलैंड मजबूत आपूर्ति व्यवस्था पर मिलकर कर रहे काम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत-नीदरलैंड मजबूत आपूर्ति व्यवस्था पर मिलकर कर रहे काम

नीदरलैंड: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत और नीदरलैंड वैश्विक संकटों से निपटने के लिए भरोसेमंद, पारदर्शी और भविष्‍य के लिए तैयार आपूर्ति व्यवस्था बनाने पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं। अपने पांच देशों के दौरे के तहत आज नीदरलैंड के हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया इस समय कोविड महामारी, जारी संघर्षों और ऊर्जा संकट जैसी कई बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि इन चुनौतियों का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वैश्विक विकास प्रभावित हो सकता है और बड़ी आबादी गरीबी की ओर बढ़ सकती है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि 21वीं सदी में भारत अवसरों की धरती बनकर उभर रहा है, जहां तकनीक और मानवीय मूल्यों के साथ विकास हो रहा है। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण में नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से भी मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का फ्रांस में हुआ भव्य स्वागत, आज राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ करेंगे बातचीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का फ्रांस में हुआ भव्य स्वागत, आज राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ करेंगे बातचीत UNN: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत करेंगे। इस वार्ता का उद्देश्य भारत और फ्रांस के संबंधों को और मजबूत करना है। वे कई प्रमुख […]

ईंधन संकट: अब 200 लीटर से ज्यादा नहीं खरीद पाएंगे डीजल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ईंधन संकट: अब 200 लीटर से ज्यादा नहीं खरीद पाएंगे डीजल -रिटेल पंपों से ये लोग नहीं खरीद पाएंगे तेल नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की संभावित किल्लत को रोकने और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने एक बेहद सख्त और बड़ा कदम […]