Twisha Sharma Insta Chat main fas gai hun yaar tum mat fasna

Twisha Sharma Insta Chat: ‘मैं फंस गई हूं यार, तुम मत फंसना…’ दोस्त को भेजा ट्विशा शर्मा का आखिरी मैसेज

Twisha Sharma Insta Chat: ‘मैं फंस गई हूं यार, तुम मत फंसना…’ दोस्त को भेजा ट्विशा शर्मा का आखिरी मैसेज

Bhopal: भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है. अब इस मामले में ट्विशा के आखिरी इंस्टाग्राम चैट सामने आए हैं, जो उन्होंने अपनी मौत से खुछ दिन पहले अपनी दोस्त मीनाक्षी को भेजे थे. इस चैट्स में ट्विशा ने अपनी दोस्त से शादी न करने की गुजारिश की थी.
ट्विशा शर्मा का आखिरी इंस्टाग्राम चैट
फंदे पर झूलने से कुछ दिन पहले ट्विशा ने अपनी सहेली मीनाक्षी से अपनी आपबीती शेयर की थी. इस चैट में ट्विशा का दर्द साफ छलक रहा है. उसने इंस्टाग्राम चैट में लिखा, ‘मैं फंस गई हूं यार… तुम मत फंसना. ज्यादा बात नहीं कर सकती. सही समय आने पर कॉल करूंगी.’ वहीं ट्विशा की चैट पढ़कर चिंतित मीनाक्षी ने जवाब दिया, ‘मुझे तुम्हारी चिंता हो रही है. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं. इस चैट से साफ हो रहा है कि वकील समर्थ सिंह से दिसंबर 2025 में विवाह करने के बाद ट्विशा बेहद मानसिक और शारीरिक तनाव से गुजर रही थीं. इससे पहले ट्विशा शर्मा का व्हाट्सएप चैट सामने आया था, जो मौत से महज पांच दिन पहले आखिरी बार अपने अपनी मां और पिता को किए थे. ट्विशा ने लिखा था, ‘बहुत परेशान हूं, यह लोग बहुत घटिया हैं. शक करते हैं. समर्थ पूछता है किसका बच्चा है मेरे पेट में. मुझे आकर यहां से ले जाओ. ये लोग मुझे जीने नहीं देंगे.’ इस चैट में ट्विशा ने ससुराल में हो रहे मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न की खौफनाक दास्तान बयां की थीं.
नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल की रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के वकील बेटे समर्थ सिंह से हुई थी. दोनों की मुलाकात मैट्रिमोनियल साइट और डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. परिवार के मुताबिक, शादी के बाद शुरुआती कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे ट्विशा को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी. शादी के कुछ समय बाद ट्विशा का गर्भपात हो गया था. वहीं 12 मई 2026 की रात कटारा हिल्स स्थित घर में उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ट्विशा की मौत भले ही फांसी से हुई हो, लेकिन उनके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान पाए गए हैं.
भोपाल एम्स की मर्चुरी में रखा है ट्विशा का शव
पिछले 7 दिनों से ट्विशा का शव भोपाल एम्स की मर्चुरी में रखा हुआ है और अब वह डीकंपोज (गलने) होने लगा है. प्रशासन का कहना है कि जब तक कोर्ट का आदेश नहीं आता, दोबारा पोस्टमार्टम नहीं हो सकता. वहीं न्याय की मांग को लेकर नोएडा से भोपाल पहुंचे उनके माता-पिता और भाई मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए और जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद मृतका के पिता और भाई ने सीएम के ओएसडी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी दो मांगें हैं- पोस्टमार्टम फिर से दिल्ली एम्स में कराया जाए और सुनवाई भी दूसरे राज्य में होना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा और दर्शन अनिश्चितकाल तक स्थगित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा और दर्शन अनिश्चितकाल तक स्थगित मथुरा । मथुरा जिले के वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी बहुप्रतीक्षित पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है। इसके साथ ही, उनके एकांतिक दर्शन भी फिलहाल बंद हैं, जिससे […]

प्याज के आँसू: महाराष्ट्र के किसान गहरे संकट में, लागत भी निकालना मुश्किल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱प्याज के आँसू: महाराष्ट्र के किसान गहरे संकट में, लागत भी निकालना मुश्किल जंग के कारण निर्यात हुआ कम, कौड़ियों में बिक रहा प्याज नासिक । महाराष्ट्र के नासिक और सोलापुर जिलों से सामने आ रही तस्वीरें इसका सबूत हैं कि मुसीबत की घड़ी आ गई है। प्याज के गिरते […]