Speaking on rising inflation, Kharge says Modi government

बढ़ती महंगाई को लेकर खड़गे बोले- मोदी सरकार में दूरदर्शिता की कमी

बढ़ती महंगाई को लेकर खड़गे बोले- मोदी सरकार में दूरदर्शिता की कमी

-चुनाव तक सच्चाई छिपाई गई

-पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेट्रोल-डीजल और जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने चुनावी नुकसान से बचने के लिए पेट्रोल-डीजल की वास्तविक कीमतों को चुनाव तक नियंत्रित रखा और चुनाव खत्म होते ही आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने बयान में खड़गे ने कहा कि अगर चुनाव से पहले ईंधन की कीमतें बढ़ाई जातीं तो भाजपा को राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता था। इसी वजह से सरकार ने असली आर्थिक स्थिति को जनता से छिपाकर रखा। उन्होंने कहा कि चुनाव समाप्त होते ही पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो गई।
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह स्थिति सरकार की “दूरदर्शिता की कमी” को दर्शाती है। उनके अनुसार लगातार बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना आम लोगों के लिए कठिन होता जा रहा है।
हाल के दिनों में देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसे लेकर विपक्ष ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है और आरोप लगाए हैं, कि केंद्र सरकार पहले भी ईंधन पर भारी टैक्स वसूलकर मुनाफा कमाती रही है और उपभोक्ताओं को पर्याप्त राहत नहीं दी गई। कांग्रेस ने यह भी कहा कि डीजल की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर परिवहन लागत पर पड़ता है, जिससे खाद्य पदार्थों, सब्जियों, दूध और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ जाती हैं। पार्टी का दावा है कि महंगाई के कारण आम परिवारों का घरेलू बजट लगातार बिगड़ रहा है और लोगों की आर्थिक परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें इंदौर। भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने रविवार को इंदौर पहुंचकर सिंहस्थ के मद्देनजर महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था […]

‘इंडी गठबंधन का नेतृत्व करेंगे राहुल गांधी’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘इंडी गठबंधन का नेतृत्व करेंगे राहुल गांधी’ त्रिशूर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन इंडी का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने उन खबरों को सिर से खारिज किया जिनमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके (तमिलगा […]