11 lakh people will gather at Jantar Mantar to demand the

जंतर-मंतर पर 11 लाख लोग एकत्रित होकर प्रधान का इस्तीफा मांगेंगे

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का ऐलान

नई दिल्ली । कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जय भीम का नारा लगाते हुए अपने भारत आगमन की जानकारी साझा की है। दीपके शनिवार सुबह देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे, जहां वह अपने समर्थकों के साथ मिलकर एक बड़े विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगना है। एक हालिया इंटरव्यू में दीपके ने दावा किया कि इस प्रदर्शन में हजारों-लाखों लोग जुटने वाले हैं। उन्होंने कोई निश्चित संख्या तो नहीं बताई, लेकिन कहा कि उनकी पार्टी के 11 लाख से अधिक पंजीकृत सदस्य हो चुके हैं, जिनसे वेबसाइट के माध्यम से बातचीत हो चुकी है। इन सदस्यों ने दिल्ली पहुंचने का भरोसा दिया है।
अभिजीत दीपके ने शुक्रवार की सुबह 7:59 बजे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने लिखा, भारत के लिए निकल गया हूं। मैं अपना भविष्य संविधान के हाथों में छोड़ता हूं। जय भीम। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह किस फ्लाइट से आ रहे हैं और दिल्ली के हवाई अड्डे पर उनके लैंड करने का सटीक समय क्या है। इस पूरे आंदोलन और प्रदर्शन का मुख्य मकसद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर इस्तीफे का दबाव बनाना है। हाल ही में नीट पेपर लीक मामले और सीबीएसई के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर छात्रों और युवाओं में भारी आक्रोश है, जिसके चलते शिक्षा मंत्री से पद छोड़ने की मांग की जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत एक मजाक के रूप में हुई थी। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की एक कथित टिप्पणी, जिसमें उन्होंने कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी, को आधार बनाकर सोशल मीडिया पर यह हैंडल बनाया गया था। महज चार दिनों में ही इसके फॉलोअर्स की संख्या देश की बड़ी राजनीतिक पार्टियों से भी अधिक हो गई। इसके बाद इस वर्चुअल मूवमेंट को अब जमीन पर उतारने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं।
प्रदर्शन की अनुमति मांगेंगे दीपके
भारत आते ही दीपके का सबसे पहला प्लान थाने जाने का है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे। वहां वह जंतर-मंतर पर 6 जून को प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से आधिकारिक इजाजत मांगेंगे, क्योंकि अभी तक इस प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है। दीपके ने अपनी पार्टी के सभी पंजीकृत सदस्यों और समर्थकों से भारी संख्या में इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

×
Date : 06 June 2026 Posted By : EDITOR
जंतर-मंतर पर 11 लाख लोग एकत्रित होकर प्रधान का इस्तीफा मांगेंगे
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Vishal Chaturvedi on ‘Hanuman Ansh’s Telugu Release: “Hyderabad Is the Land of Hanuman”

📰 Generate e-Paper Clip Vishal Chaturvedi on ‘Hanuman Ansh’s Telugu Release: “Hyderabad Is the Land of Hanuman” Mumbai: Writer-director Vishal Chaturvedi, speaking at a press conference in Hyderabad, opened up about ‘Hanuman Ansh’s Telugu release and the overwhelming demand from Telugu audiences. He said, “Hyderabad is the land of Hanuman. Whenever I come to Hyderabad […]

We should use our brain while doing our work, rather than just giving the prompt to ChatGPT: Paallavi Chatterjee

📰 Generate e-Paper Clip We should use our brain while doing our work, rather than just giving the prompt to ChatGPT: Paallavi Chatterjee Mumbai: Pallavi Chatterjee asks who should take responsibility when AI-generated content spreads online, particularly when the person featured in it has no idea that it exists. She believes the responsibility cannot rest […]