Storms and rain wreak havoc across 11 states hundreds of

देश के 11 राज्यों में आंधी बारिश ने मचाई तबाही, सैकड़ों पेड़ उखड़े, कई की मौत

देश के 11 राज्यों में आंधी बारिश ने मचाई तबाही, सैकड़ों पेड़ उखड़े, कई की मौत

25 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, मप्र में आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने की संभावना

नई दिल्ली। देश के 11 राज्यों में गुरुवार को आंधी के साथ बारिश हुई। मध्य प्रदेश के भोपाल में 70किमी की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलीं। इससे करीब 80 से ज्यादा पेड़ गिर गए। यूपी के भी 12 शहरों में बारिश हुई। नोएडा में तेज हवाओं से 400 पेड़ उखड़ गए। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लगी क्रेन कंटेनर पर पलट गई। इसमें 3 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं बिहार के भागलपुर में बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई। राजस्थान के जयपुर में दिल्ली से 4 फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ीं। दिल्ली-एनसीआर में भी खराब मौसम के कारण 11 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक मानसून ने गुरुवार को देश में दस्तक दे दी है। इसके साथ ही चार महीने, यानी जून से सितंबर तक चलने वाले बारिश के मौसम की शुरुआत हो गई है, जिससे भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। मानसून केरलम के साथ ही तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया है। यह अगले 3-4 दिन में कर्नाटक-तमिलनाडु के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ जाएगा। इसके साथ ही इसके गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की उम्मीद है। मानसून आमतौर पर 1 जून को केरलम पहुंचता है। इसके बाद करीब डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर कर लेता है। मानसून की वापसी आमतौर पर 17 सितंबर के आसपास राजस्थान से होती है और 15 अक्टूबर तक पूरी हो जाती है।
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान की आशंका के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरलम, कर्नाटक, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश होने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने का भी अनुमान लगाया है।
वहीं 7 जून को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में तेज रफ्तार से हवा चल सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ क्षेत्रों में बारिश और आंधी की स्थिति रह सकती है। केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में बारिश का अनुमान है। तटीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और आंधी-तूफान का असर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Producers Guild of India and Moskino Sign Cooperation Agreement During Moscow International Film Week

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Producers Guild of India and Moskino Sign Cooperation Agreement During Moscow International Film Week Moscow— As part of the business program of the Third Moscow International Film Week, a cooperation agreement was signed at the Moskino film factory between the autonomous non-profit organization Moskino (Moscow, Russia) and the Producers Guild […]

‘दायरा’ के मलयालम वर्जन में करीना कपूर खान की ‘अजूनी’ को अपनी आवाज़ देंगी पार्वती थिरुवोथु!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘दायरा’ के मलयालम वर्जन में करीना कपूर खान की ‘अजूनी’ को अपनी आवाज़ देंगी पार्वती थिरुवोथु! ‘मुसाफिर कैफे’ फेम पार्वती थिरुवोथु की वॉइस एक्टिंग में नई शुरुआत, मलयालम में करीना के किरदार को देंगी अपनी आवाज़ Mumbai: पार्वती थिरुवोथु अब एक्टिंग के बाद अपनी आवाज़ का जादू भी दिखाने के […]