Emphasis on opposition unity at the seventh INDIA bloc

इंडिया ब्लॉक की सातवीं अहम बैठक में विपक्षी एकजुटता पर जोर

-राहुल, ममता, अखिलेश समेत शीर्ष नेता शामिल
-शरद पवार बोले- साथ रहना समय की जरूरत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को इंडिया ब्लॉक की सातवीं अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विपक्षी गठबंधन के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई अन्य विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे बैठक से ऑनलाइन जुड़े।
बैठक में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव समेत कई विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। कांग्रेस ने दावा किया है कि इस बैठक में इंडिया गठबंधन के 23 घटक दल हिस्सा ले रहे हैं। बैठक के दौरान विपक्षी दलों के बीच एकजुटता और भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा हुई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार ने गठबंधन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में सभी सहयोगी दलों का साथ रहना आवश्यक है। उनके बयान को विपक्षी एकता के संदेश के रूप में देखा जा रहा है। बैठक के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर विपक्षी दलों की एकजुटता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प को दोहराया।
इस बीच, अनजाने विरोधियों ने बैठक के दिन दिल्ली की अकबर रोड पर राहुल गांधी और कांग्रेस को लेकर विवादित पोस्टर लगा दिए थे। सुबह लगाए गए इन पोस्टरों में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ कांग्रेस विरोधी टिप्पणियां लिखी गई थीं। कुछ पोस्टरों में शरद पवार की तस्वीर का उपयोग करते हुए राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाने वाले संदेश भी दर्ज थे। हालांकि पोस्टर लगाने वालों की पहचान नहीं हो सकी है। दोपहर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और इन पोस्टरों को हटा दिया।
गौरतलब है कि इंडिया ब्लॉक की पिछली बैठक 1 जून 2024 को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई थी। लगभग दो वर्षों के अंतराल के बाद गठबंधन के सभी प्रमुख नेता एक मंच पर एकत्र हुए हैं, जिससे आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी रणनीतियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

×
Date : 08 June 2026 Posted By : EDITOR
इंडिया ब्लॉक की सातवीं अहम बैठक में विपक्षी एकजुटता पर जोर
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh CM Dr. Mohan Yadav hails ‘Prahaar-Karta’ Ujjwal Nikam, says Prahaar mirrors his legacy of courage.

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh CM Dr. Mohan Yadav hails ‘Prahaar-Karta’ Ujjwal Nikam, says Prahaar mirrors his legacy of courage. Mumbai: In a special video call, Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav extended his warm wishes to Padma Shri Ujjwal Nikam on Prahaar: The Untold Story of Ujjwal Nikam, the film bringing the […]

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]