Samarth Sheetal Sharma Starrer Music Video SAZAA Launched

समर्थ जुरेल और शीतल शर्मा अभिनीत म्यूजिक वीडियो “सज़ा” का मुंबई में भव्य लॉन्च

समर्थ जुरेल और शीतल शर्मा अभिनीत म्यूजिक वीडियो “सज़ा” का मुंबई में भव्य लॉन्च

मुंबई: वॉटर वेव्स म्यूजिक ने मुंबई के बॉम्बे कॉकटेल बार में अपने बहुप्रतीक्षित म्यूजिक वीडियो “सज़ा” के भव्य लॉन्च के साथ-साथ म्यूजिक लेबल के आधिकारिक शुभारंभ का आयोजन किया। इस शानदार समारोह में मीडिया जगत, फिल्म एवं संगीत उद्योग से जुड़े कई प्रतिष्ठित अतिथि और संगीत प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। म्यूजिक वीडियो “सज़ा” में समर्थ जुरेल और शीतल शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह गीत प्यार, जज़्बात, जुनून और दिल टूटने की भावनात्मक कहानी को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत करता है। इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन दिग्विजय सिंह ने किया है, जबकि इसका निर्माण मीना शर्मा द्वारा किया गया है। गीत को अपनी मधुर और दमदार आवाज़ से सजाया है प्रसिद्ध गायिका ज्योति नूरां ने। संगीत अमन आर्स ने तैयार किया है और भावपूर्ण बोल अज़ीम शिराज़ी ने लिखे हैं। वीडियो की सिनेमैटोग्राफी शानू सिंह राजपूत ने की है, जबकि आकर्षक कोरियोग्राफी सुषमा सुनाम द्वारा की गई है। वीडियो का संपादन अजय वर्मा ने किया है।


इस अवसर पर अभिनेत्री शीतल शर्मा ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने “सज़ा” के लिए काफी मेहनत और विशेष तैयारी की है। अपने किरदार की भावनाओं को पर्दे पर वास्तविक रूप में प्रस्तुत करने के लिए उन्होंने लंबे समय तक रिहर्सल की और हर दृश्य पर बारीकी से काम किया। वहीं, लॉन्च इवेंट के दौरान शीतल शर्मा और समर्थ जुरेल ने म्यूजिक वीडियो “सज़ा” के गीत पर शानदार लाइव परफॉर्मेंस भी दी, जिसने उपस्थित मेहमानों और मीडिया का दिल जीत लिया। दोनों कलाकारों की शानदार केमिस्ट्री और दमदार प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा तथा पूरे कार्यक्रम में उत्साह और मनोरंजन का माहौल बना रहा। लॉन्च के दौरान पूरी टीम ने वॉटर वेव्स म्यूजिक की शुरुआत और “सज़ा” को दर्शकों के सामने पेश करने पर अपनी खुशी व्यक्त की। टीम के अनुसार, यह गीत प्रेम, विरह और भावनात्मक संघर्ष की गहराइयों को दर्शाता है तथा अपनी दिल को छू लेने वाली धुन, भावपूर्ण गीतों और शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रोताओं के दिलों में खास जगह बनाने का वादा करता है। वॉटर वेव्स म्यूजिक का यह नया प्रयास संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा और “सज़ा” अपने अनूठे अंदाज़ से दुनिया भर के दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

“We Wanted His First Birthday to Begin With Blessings”: Viineet Kumar Siingh Celebrates Son Hridhaan’s Birthday With Seva and Faith

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“We Wanted His First Birthday to Begin With Blessings”: Viineet Kumar Siingh Celebrates Son Hridhaan’s Birthday With Seva and Faith Mumbai: Actor Viineet Kumar Siingh and his wife, Ruchira Singh celebrated a memorable milestone as their son Hridhaan turned one. Choosing a celebration rooted in gratitude rather than grandeur, the […]