केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, जुलाई से लागू
केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, जुलाई से लागू:सबसे निचले कर्मचारी को ₹540 और कैबिनेट सचिव लेवल के अफसर को ₹7500 महीने का फायदा
Mumbai: केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स की दिवाली थोड़ी और रोशन हो गई है। सरकार ने त्योहार से ठीक 10 दिन पहले उनके महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी कर दी है। ताजा बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता यानी DA 63% हो जाएगा। सरकार इस पर ₹10 हजार करोड़ खर्च करेगी। बुधवार 28 अक्टूबर को कैबिनेट ने नई दरें 1 जुलाई, 2026 से लागू करने को मंजूरी दी है। पिछले महीनों का एरियर भी दिवाली से पहले खाते में भेजा जाएगा। केंद्र सरकार हर साल कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डीए और डीआर में दो बार संशोधन करती है। पहला संशोधन आमतौर पर जनवरी से और दूसरा जुलाई से प्रभावी होता है। सरकार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) के आंकड़ों के आधार पर महंगाई का आकलन करती है और उसी अनुपात में भत्ते बढ़ाने का निर्णय लेती है।
