Sonal Chauhan steps into the world of Mirzapur The Movie

सोनल चौहान ने मिर्जापुर: द मूवी की दुनिया में रखे कदम; उनका दिलचस्प नया लुक देख फैंस हुए एक्साइटेड

सोनल चौहान ने मिर्जापुर: द मूवी की दुनिया में रखे कदम; उनका दिलचस्प नया लुक देख फैंस हुए एक्साइटेड

सोनल चौहान अपने रहस्यमयी नए लुक के साथ मिर्जापुर: द मूवी में जोड़ेंगी सस्पेंस की नई परत

Mumbai: बहुप्रतीक्षित फिल्म मिर्जापुर: द मूवी का टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो गया है और यह पूरी तरह से भौकाल से भरपूर नजर आता है। फिल्म के मेकर्स ने इस बार दर्शकों को दमदार नॉस्टैल्जिया, जबरदस्त एक्शन, रहस्य और ड्रामा के साथ एक बड़ा सिनेमाई अनुभव देने का वादा किया है। टीज़र में जहां मुन्ना त्रिपाठी और गुड्डू पंडित के बीच की खतरनाक गैंगवार बड़े पर्दे पर लौटती दिखाई देती है, वहीं सोनल चौहान की दमदार एंट्री फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा देती है।
टीज़र में सोनल चौहान एक बिल्कुल नए और पहले कभी न देखे गए अंदाज़ में नजर आती हैं। एक जोशीले गाने की धुन पर रंग-बिरंगे घाघरा-चोली, आकर्षक ज्वेलरी और ग्लैमरस मेकअप में उनका लुक बेहद अलग और प्रभावशाली दिखाई देता है। उनका यह नया अवतार इशारा करता है कि वह फिल्म की कहानी में एक अहम भूमिका निभाने वाली हैं। टीज़र में उनकी झलक ने ही दर्शकों के बीच उनके किरदार को लेकर कई सवाल और उत्सुकता पैदा कर दी है। किसी अभिनेत्री को इतने रॉ और अनगढ़ अंदाज़ में स्क्रीन पर देखना कम ही होता है और सोनल की यह झलक ऐसे किरदार का वादा करती है जो धीरे-धीरे कहानी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगा और दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ेगा।
अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत मिर्जापुर: द मूवी का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है और इसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फ़ज़ल, दिव्येंदु, अभिषेक बनर्जी, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, रवि किशन, जितेंद्र कुमार, कुलभूषण खरबंदा, रसिका दुगल समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के सह-निर्माता कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं। मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Instagram will load in the frontend.
Instagram will load in the frontend.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डी23 2026: ज़ूटोपिया 3 से लेकर किंगडम हार्ट्स एनिमे तक — डिज़्नी ने अपने सबसे बड़े फैन इवेंट में क्या-क्या अनाउंस किया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डी23 2026: ज़ूटोपिया 3 से लेकर किंगडम हार्ट्स एनिमे तक — डिज़्नी ने अपने सबसे बड़े फैन इवेंट में क्या-क्या अनाउंस किया Mumbai: अमेरिका के अनाहाइम शहर में तीन दिन तक चला डी23 (डिज़्नी का सबसे बड़ा फैन इवेंट, जहां कंपनी अपनी आने वाली फिल्मों, शोज़ और थीम पार्क प्रोजेक्ट्स […]

Pratibha Ranta Goes All Guns Blazing as ‘Pratibha Lahiri’ in The Revolutionaries Promo

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Pratibha Ranta Goes All Guns Blazing as the Unfazed ‘Pratibha Lahiri’ in The Revolutionaries Promo, Director Nikkhil Advani Says “The world will see your heart and soul” Mumbai: Inquilaab ki Awaaz, Pratibha Lahiri! The Revolutionaries Presents Pratibha Ranta in Her Most Fierce Avatar Yet, Director Nikkhil Advani Fuels Buzz, Says […]