30 साल की लड़की का जिंदादिली भरा अंदाज - See video - Update Now News

30 साल की लड़की का जिंदादिली भरा अंदाज – See video

 

नई दिल्ली : कोरोना वायरस से रोज हजारों युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं और कई जान गंवा रहे हैं। हालांकि इस निराशा भरे माहौल में भी ऐसे कई किस्से और लोगों के अनुभव मिल जाते हैं, जो दूसरों में उत्साह और हिम्मत भर देते हैं। ऐसा ही कुछ दिल्ली के अस्पताल में भर्ती 30 साल की लड़की के एक वीडियो ने किया है। दिल्ली के अस्पताल में इमरजेंसी फिजिशन के तौर पर तैनात डॉ. मोनिका लंगेह ने एक वीडियो ट्वीट किया। जो देखते ही देखते वायरल हो गया। मोनिका ने ट्वीट में लिखा, ‘यह लड़की सिर्फ 30 साल की है। हालत गंभीर थी, मगर आईसीयू नहीं मिला तो हमने कोविड इमरजेंसी में ही इसका इलाज शुरू किया। पिछले 10 दिनों से इसका इलाज चल रहा है। एनआईवी सपोर्ट पर है, रेमडेसिविर दिया जा चुका है, प्लाज्मा थेरेपी भी हो चुकी है। लड़की की इच्छाशक्ति बेहद मजबूत है। आज मुझसे एक गाना चलाने की गुजारिश की जिसे मैंने मान लिया। बेहद पसंद किया जा रहा लड़की का जिंदादिली भरा अंदाज डॉ. मोनिका का यह ट्वीट बहुत पसंद किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ICBI Hosts Insightful Talk Show on West Bengal’s Development Roadmap with Shri Samik Bhattacharya

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ICBI Hosts Insightful Talk Show on West Bengal’s Development Roadmap with Shri Samik Bhattacharya Kolkata: The International Chamber of Business & Industry (ICBI) successfully hosted an talk show featuring Shri Samik Bhattacharya, Hon’ble Member of Rajya Sabha and State President of the Bharatiya Janata Party (BJP), West Bengal, at ITC […]

ECINET बना निर्वाचन सेवाओं का लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफॉर्म

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ECINET बना निर्वाचन सेवाओं का लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफॉर्म 10.80 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया ऐप, एक ही मंच पर मिल रहीं सभी प्रमुख चुनावी सेवाएं मतदाता पंजीकरण से लेकर e-EPIC, शिकायत निवारण और चुनावी जानकारी तक सुविधाएं उपलब्ध भोपाल : भारत निर्वाचन आयोग का ECINET नामक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म उपयोगिता […]