Preparations underway for major changes in the Ram Mandir Trust

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी

सीईओ नियुक्ति और पुनर्गठन पर 11 जुलाई को अहम बैठक

– सीईओ के लिए नृपेंद्र मिश्र और योगेश्वर राम मिश्र का नाम चर्चा में

अयोध्या । अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट चढ़ावा चोरी मामले, आरोपियों के जेल जाने और दो महत्वपूर्ण ट्रस्टियों के त्यागपत्र के बाद अब एक बड़े पुनर्गठन की तैयारी हो रही है। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में न केवल ट्रस्ट के पुनर्गठन की आवश्यकता जाहिर की है, बल्कि किसी प्रशासनिक अधिकारी को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की सिफारिश की है। यह सब 11 जुलाई को प्रस्तावित ट्रस्ट की त्रैमासिक बैठक को अत्यंत महत्वपूर्ण बना देता है, जहां इन प्रमुख मुद्दों पर निर्णय होने की उम्मीद है। केंद्र सरकार भी इस बीच सीईओ की नियुक्ति पर अंतिम निर्णय ले सकती है, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेश लौटने के बाद इस पर फैसला हो सकता है। महासचिव चंपतराय और सदस्य डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने विभिन्न आरोपों और मीडिया व संघ-विहिप के दबाव के चलते पीएमओ के निर्देश पर अपने त्यागपत्र सौंप दिए हैं। कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि ने सार्वजनिक रूप से इसकी पुष्टि की है, यह भी बताया कि बैठक में इन इस्तीफों पर विचार किया जाएगा।

×
Date : 01 July 2026 Posted By : EDITOR
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी
News Image

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी

सीईओ नियुक्ति और पुनर्गठन पर 11 जुलाई को अहम बैठक

- सीईओ के लिए नृपेंद्र मिश्र और योगेश्वर राम मिश्र का नाम चर्चा में

अयोध्या । अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट चढ़ावा चोरी मामले, आरोपियों के जेल जाने और दो महत्वपूर्ण ट्रस्टियों के त्यागपत्र के बाद अब एक बड़े पुनर्गठन की तैयारी हो रही है। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में न केवल ट्रस्ट के पुनर्गठन की आवश्यकता जाहिर की है, बल्कि किसी प्रशासनिक अधिकारी को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की सिफारिश की है। यह सब 11 जुलाई को प्रस्तावित ट्रस्ट की त्रैमासिक बैठक को अत्यंत महत्वपूर्ण बना देता है, जहां इन प्रमुख मुद्दों पर निर्णय होने की उम्मीद है। केंद्र सरकार भी इस बीच सीईओ की नियुक्ति पर अंतिम निर्णय ले सकती है, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेश लौटने के बाद इस पर फैसला हो सकता है। महासचिव चंपतराय और सदस्य डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने विभिन्न आरोपों और मीडिया व संघ-विहिप के दबाव के चलते पीएमओ के निर्देश पर अपने त्यागपत्र सौंप दिए हैं। कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि ने सार्वजनिक रूप से इसकी पुष्टि की है, यह भी बताया कि बैठक में इन इस्तीफों पर विचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश जल्द ही बनेगा रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग में अग्रणी राज्य

📰 Generate e-Paper Clip इंडिया केम – 2026 (मुम्बई) मध्यप्रदेश जल्द ही बनेगा रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग में अग्रणी राज्य पेट्रोकेमिकल्स, फर्टिलाइजर्स और दवा निर्माण में मप्र में अनेक अवसर, निवेशकों को सुविधा, साथ और सहयोग भी देगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वस्त्र, उच्च शिक्षा, रसायन एवं उर्वरक तथा फार्मा क्षेत्र के उद्योगपतियों […]

मध्य प्रदेश : ₹234 करोड़ के हाईटेक जेट में उड़ान भरेंगे MP के CM मोहन यादव! जानिए विमान की शानदार खूबियां

📰 Generate e-Paper Clip मध्य प्रदेश : ₹234 करोड़ के हाईटेक जेट में उड़ान भरेंगे MP के CM मोहन यादव! जानिए विमान की शानदार खूबियां भोपाल पहुंचा बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500, 45 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान और 6,300 किलोमीटर तक सफर करने की क्षमता भोपाल | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की हवाई […]