Early warning tracker launched to monitor risks posed by AI

एआई से नुकसान पर नजर रखने लॉन्च किया अर्ली वॉर्निंग ट्रैकर

कैलिफोर्निया । आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के कारण बेरोजगारी फैलने के डर को कम करने और भविष्य के लिए तैयार रहने के उद्देश्य से अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य ने एक नया पोर्टल लॉन्च किया है, जो एआई की वजह से होने वाली नौकरियों के नुकसान पर बारीकी से नजर रखता है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम के कार्यालय के अनुसार, इस ट्रैकर का मुख्य उद्देश्य एआई के कारण बड़े पैमाने पर होने वाली नौकरियों की हानि के लिए एक अर्ली वॉर्निंग सिस्टम (समय से पहले चेतावनी देने वाला सिस्टम) के तौर पर काम करना है। यह प्रणाली सरकार को यह तय करने में मदद करेगी कि कहां सबसे ज्यादा दखल देने या सहायता प्रदान करने की आवश्यकता है। यह ट्रैकर कैसे काम करेगा, यह जानने के लिए कैलिफोर्निया सरकार ने कैलिफोर्निया एम्प्लॉयमेंट डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के साथ-साथ कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में कैलिफोर्निया पॉलिसी लैब के साथ मिलकर काम किया है।
जानकारी के अनुसार, वे ट्रैकर में आंकड़े लाने के लिए एकीकृत बेरोजगारी बीमा दावों के डेटा का उपयोग करते हैं, जिसे एआई एक्सपोजर उपायों के साथ जोड़ा गया है। यह डेटा मासिक रूप से अपडेट किया जाएगा, और कोई भी नागरिक इस डेटा को ऑनलाइन देख सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस ट्रैकर को ऐसे समय में बनाया गया है जब अधिकारियों पर एआई की वजह से नौकरियों के नुकसान के मामले में अधिक सक्रिय होने का दबाव बढ़ रहा था। यह ट्रैकर यूजर्स को शिक्षा, लिंग, उम्र, जातीयता और नस्ल जैसे अलग-अलग वर्गों के आधार पर एआई के संभावित असर को देखने की सुविधा भी देगा, जिससे यह पता चल सके कि कौन से समूह सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।

×
Date : 01 July 2026 Posted By : EDITOR
एआई से नुकसान पर नजर रखने लॉन्च किया अर्ली वॉर्निंग ट्रैकर
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs WI: शुभमन गिल के ऐतिहासिक दोहरे शतक से भारत का धमाका, 405 रन का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास!

📰 Generate e-Paper Clip IND vs WI: शुभमन गिल के ऐतिहासिक दोहरे शतक से भारत का धमाका, 405 रन का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास! UNN: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। कप्तान शुभमन गिल के रिकॉर्ड दोहरे शतक और रोहित शर्मा के बेहतरीन […]

मैं भारतीय पायलट को सैल्यूट करता हूं, उनकी दिलेरी के कारण ही 174 जिंदगियां बच सकीं: बेंजामिन नेतन्याहू

📰 Generate e-Paper Clip मैं भारतीय पायलट को सैल्यूट करता हूं, उनकी दिलेरी के कारण ही 174 जिंदगियां बच सकीं: बेंजामिन नेतन्याहू UNN: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को बुधवार को को-पायलट ने ही हाईजैक करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय कैप्टन स्मित मछार ने इसे नाकाम कर दिया. स्मित मछार […]