Claim of Iraqi MP wearing gold undergarments sparks online

इराकी सांसद के ‘गोल्ड अंडरगारमेंट्स’ पहनने का दावा, इंटरनेट पर मचा बवाल

इराकी सांसद के ‘गोल्ड अंडरगारमेंट्स’ पहनने का दावा, इंटरनेट पर मचा बवाल

दीवारों में कैश, जमीन के नीचे 2700 करोड़ का सोना, इराक में 47 नेताओं के घर से मिले अरबों रुपये

सोशल मीडिया पर इन दिनों इराक की सांसद हिंद अल-अब्बासी के घर हुई कथित एंटी-करप्शन रेड की खबर चर्चा में है। वायरल दावों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान करोड़ों डॉलर की नकदी, 27 किलो सोना और कथित तौर पर सोने के अंडरगार्मेंट्स बरामद किए गए। छापेमारी के दौरान उनके घर से 57 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 490 करोड़ रुपये) नकद, 27 किलोग्राम शुद्ध सोना बरामद हुआ है। हालांकि, इन सनसनीखेज दावों की अभी तक इराकी अधिकारियों ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बगदाद: इराक में भ्रष्टाचार में शामिल नेताओं और मंत्रियों के खिलाफ बहुत बड़ी कार्रवाई की हई है। गल्फ न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक कई सांसदों और सरकारी अधिकारियों के घरों और दूसरे ठिकानों से करीब 2,700 करोड़ रुपये की नकदी और संपत्ति बरामद की गई है। अधिकारियों ने इराकी सांसद आलिया नासिफ के घर से 20 अरब इराकी दीनार (लगभग 1.55 करोड़ डॉलर) और भारी मात्रा में सोना जब्त किया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आलिया और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। इराकी मीडिया रिपोर्टों और सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक वह पहले पूर्व प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी की चीफ ऑफ स्टाफ रह चुकी हैं। उनके घर पर यह छापा वरिष्ठ राजनेताओं, सांसदों और सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाने वाले भ्रष्टाचार-विरोधी अभियान के तहत मारा गया। रविवार को बगदाद के ग्रीन जोन में इराक की काउंटर टेररिज़्म सर्विस की एलीट यूनिट्स ने ये छापे मारे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ लिया एक्शन, 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का किया ऐलान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ लिया एक्शन, 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का किया ऐलान UNN: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा की गाड़ियों, कार के पार्ट्स और स्टील पर अगले साल (1 जनवरी) से 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी। यह घोषणा पिछले हफ़्ते सहयोगी और भरोसेमंद व्यापारिक […]

मॉस्को में व्लादिमीर पुतिन से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर, किन मुद्दों पर चर्चा हुई?

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मॉस्को में व्लादिमीर पुतिन से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर, किन मुद्दों पर चर्चा हुई? UNN: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस की दो दिवसीय यात्रा के लिए रूस की राजधानी मॉस्को पहुंच गए हैं। सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात […]