वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच में भारत हारा:इंग्लैंड 4 विकेट से जीता
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच में भारत हारा:इंग्लैंड 4 विकेट से जीता
UNN: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच में भारत को इंग्लैंड ने 4 विकेट से हरा दिया। दूसरे टी-20 में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन बनाए थे, लेकिन जैकब बेथेल की नाबाद 76 रन की पारी और रवि बिश्नोई के 17वें ओवर में आए 29 रन ने मैच पलट दिया। इंग्लैंड ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में इंग्लैंड ने 1-0 से बढ़त बना ली। तीसरा मैच नाटिंघम में 7 जुलाई को खेला जाएगा। पहला मुकाबला बेनतीजा रहा था। ओपनर अभिषेक शर्मा और डेब्यू कर रहे वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 29 गेंदों में 50 रन जोड़े। वैभव ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए। इसमें 2 छक्के शामिल रहे। अभिषेक ने 24 गेंदों में 43 रन की पारी खेली।
