India loses Vaibhav Suryavanshi's debut match: England wins by 4

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच में भारत हारा:इंग्लैंड 4 विकेट से जीता

UNN: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच में भारत को इंग्लैंड ने 4 विकेट से हरा दिया। दूसरे टी-20 में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन बनाए थे, लेकिन जैकब बेथेल की नाबाद 76 रन की पारी और रवि बिश्नोई के 17वें ओवर में आए 29 रन ने मैच पलट दिया। इंग्लैंड ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में इंग्लैंड ने 1-0 से बढ़त बना ली। तीसरा मैच नाटिंघम में 7 जुलाई को खेला जाएगा। पहला मुकाबला बेनतीजा रहा था। ओपनर अभिषेक शर्मा और डेब्यू कर रहे वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 29 गेंदों में 50 रन जोड़े। वैभव ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए। इसमें 2 छक्के शामिल रहे। अभिषेक ने 24 गेंदों में 43 रन की पारी खेली।

×
Date : 05 July 2026 Posted By : EDITOR
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच में भारत हारा:इंग्लैंड 4 विकेट से जीता
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए UNN: भारत ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में UAE को 7 विकेट से हरा दिया। दोहा में मंगलवार को टीम ने सिर्फ 14.2 ओवर में 250 रन चेज कर दिए। मैच के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी। […]

IND U19 vs PAK U19: ‘9वीं बार एशिया कप के हम सिकंदर

📰 Generate e-Paper Clip IND U19 vs PAK U19: ‘9वीं बार एशिया कप के हम सिकंदर’, सांस थाम देने वाले मैच में मोहित उल्वा ने पाकिस्तान के मुंह से छीनी जीत नई दिल्ली। मनल चौहान और मोहित उल्वा ने शनिवार को 8 विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीनकर भारत को रिकॉर्ड […]