FIFA World Cup: France defeated Paraguay 1-0 to reach the

फीफा विश्वकप : फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

फीफा विश्वकप : फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

फिलाडेल्फिया । स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे के शानदार गोल से फ्रांस ने एक रोमांचक मुकाबले में पराग्वे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी बार फीफा विश्वकप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। एम्बाप्पे ने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित की है। इस मैच में पराग्वे ने भी साहसिक प्रदर्शन करते हुए फ्रांस के खिलाफ जबरदस्त संघर्ष किया। जिससे फ्रांसीसी टीम के लिए गोल दागना कठिन रहा।
इस मैच में 70वें मिनट तक दोनों ही टीमें गोल नहीं कर पायी। इसी दौरान पराग्वे के डिएगो गोमेज के फाउल से फ्रांस को पेनल्टी मिली। जिसपर गोल दागने में एम्बाप्पे ने कोई गलती नहीं की। इससे फ्रांस टीम को 1-0 की बढ़त मिल गयी। यह विश्वकप में एम्बाप्पे का 19वां गोल रहा, और उन्होंने यह अहम उपलब्धि केवल 19 मैचों में ही हासिल कर ली। अब वह अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी से एक गोल ही पीछे हैं। मेसी के नाम 20 गोल हैं। ऐसे में अगले मैच में उनके पास मेसी को पीछे छोड़ने का अवसर है।
एम्बाप्पे ने अब तक 7 गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में शीर्ष पर हैं। मेसी ने भी हालांकि 7 गोल किए हैं पर एम्बाप्पे के नाम इस विश्वप कप में दो गोल करने में सहायता करने का रिकार्ड भी है। जो उन्हें इस दौड़ में आगे रखते हैं।
वहीं दूसरी ओर पराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। उन्होंने फ्रांस के कई खतरनाक हमलों को असफल किया और विशेष रूप से इंजरी टाइम में किलियन एम्बाप्पे के दो शक्तिशाली शॉट्स को शानदार तरीके से रोका। मनु कोने के एक बेहतरीन प्रयास को भी उन्होंने गोल बनने से बचाया। हालांकि, पेनल्टी पर वह एम्बाप्पे के सटीक शॉट को रोक नहीं सके।
इस जीत के साथ फ्रांस ने लगातार चौथी बार फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बन ली है। अब उनका सामना मोरक्को से होगा, जो 10 जुलाई को फॉक्सबोरो के बोस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। फ्रांस की टीम अब लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने और खिताब जीतने का प्रयास करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित श्रीनगर: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज इसका उद्घाटन किया। दस सितंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के […]

दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक Kolkata: पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने पूजा के उद्घाटन से लेकर DJ, विसर्जन, पूजा कार्निवल, सरकारी अनुदान और सड़कों के बंद होने तक कई मुद्दों पर […]