India defeated England by 6 wickets; Axar scored 57 runs in the

भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया:पहले वनडे में अक्षर ने 57 रन बनाए

भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया:पहले वनडे में अक्षर ने 57 रन बनाए

UNN: भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। एजबेस्टन में 259 रन का पीछा करते हुए भारत ने 45.2 ओवर में 4 विकेट पर 262 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। दूसरा मैच 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। जीत के हीरो ऑलराउंडर अक्षर पटेल रहे। उन्होंने पहले गेंदबाजी में 4 विकेट झटके, फिर नाबाद 57 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। कप्तान शुभमन गिल ने 80 रन बनाए।वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन की पारी खेली। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा (11) और विराट कोहली (5) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर (35) ने तीसरे विकेट के लिए 101 रन जोड़कर पारी संभाली।
गिल ने 75 गेंदों पर 80 रन बनाए। वे क्रैम्प्स के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। अगले ही ओवर में श्रेयस रनआउट हुए और केएल राहुल भी सिर्फ एक रन बनाकर बोल्ड हो गए। एक समय भारत का स्कोर 160/4 था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

स्पेन 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्डकप फाइनल में

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पेन 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्डकप फाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराया; ओयारजाबाल ने पेनल्टी पर गोल किया, पोरो ने बढ़त दोगुनी की UNN: स्पेन 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है। टीम ने पहले सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर दूसरी बार […]

फीफा विश्वकप : फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फीफा विश्वकप : फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया फिलाडेल्फिया । स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे के शानदार गोल से फ्रांस ने एक रोमांचक मुकाबले में पराग्वे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी बार फीफा विश्वकप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश […]