Corona से जंग : कांग्रेस ने किया टास्क फोर्स का गठन, गुलाम नबी आजाद करेंगे नेतृत्व - Update Now News

Corona से जंग : कांग्रेस ने किया टास्क फोर्स का गठन, गुलाम नबी आजाद करेंगे नेतृत्व

 

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राहत टास्क फोर्स का गठन किया है। इस टास्क फोर्स का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद करेंगे। इस कमेटी में प्रियंका गांधी, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के अलावा अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक, पवन कुमार बंसल, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, अजॉय कुमार, पवन खेरा, गुरदीप सिंह सप्पल का नाम शामिल है। कांग्रेस ने कोरोना संकट में लोगों की मदद के लिए अपने राष्ट्रीय कार्यालय और प्रदेश इकाइयों के कार्यालयों में भी कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। पार्टी की युवा इकाई भारतीय युवा कांग्रेस भी सोशल मीडिया और फोन के माध्यमों से लोगों की मदद कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राघव चड्ढा बने संसद की पिटीशन कमेटी के अध्यक्ष

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राघव चड्ढा बने संसद की पिटीशन कमेटी के अध्यक्ष -राज्यसभा सभापति ने किया समिति का पुनर्गठन, 10 सदस्यों को किया शामिल नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा को संसद की पिटीशन कमेटी (याचिका समिति) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यसभा […]

अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी की पहली तस्वीरें सामने आईं, 6-7 फीट का शिवलिंग

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी की पहली तस्वीरें सामने आईं, 6-7 फीट का शिवलिंग तस्वीर ने लाखों श्रद्धालुओं में उत्साह भर दिया श्रीनगर । पवित्र अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के बीच, बाबा बर्फानी के हिमलिंग की पहली तस्वीरें सामने आई हैं, सामने आई तस्वीर ने लाखों श्रद्धालुओं में उत्साह भर दिया […]