Actor Raj Ranjit Sita Madirakshi Mundle TV show Siya Ke Ram

टीवी शो “सिया के राम” की सीता मदीराक्षी मुंडले के साथ नजर आएंगे ऐक्टर राज रंजीत

टीवी शो “सिया के राम” की सीता मदीराक्षी मुंडले के साथ नजर आएंगे ऐक्टर राज रंजीत

महाशिवरात्रि पर हिंदी फ़िल्म “पहली नज़र को सलाम 2” का म्यूज़िकल मुहूर्त

मुम्बई : महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर टेलीविजन के लोकप्रिय शो सिया के राम में सीता की मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री मदीराक्षी मुंडले और प्रतिभाशाली ऐक्टर राज रंजीत की आने वाली हिंदी फ़िल्म “पहली नज़र को सलाम 2” का म्यूज़िकल मुहूर्त गीत की रेकॉर्डिंग से संपन्न हुआ. निर्माता निर्देशक लेखक संतोष मिश्रा की ये फिल्म हर्ष एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है. प्रियंका चोपड़ा की बतौर प्रोड्यूसर दो भोजपुरी फ़िल्मों “बम बम बोल रहा है काशी” और “काशी अमरनाथ” के डायरेक्टर रहे संतोष मिश्रा की इस फिल्म में म्यूज़िक कुणाल मिश्रा ने दिया है. मदीराक्षी मुंडले टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिन्हें मुख्य रूप से पौराणिक और ऐतिहासिक भूमिकाओं के लिए पहचाना जाता है। उनका सबसे चर्चित और लोकप्रिय शो सिया के राम रहा जिससे उन्हें बड़ी पहचान मिली। विष या अमृत: सितारा फैंटेसी ड्रामा में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित शो दास्तान-ए-मोहब्बत सलीम अनारकली में भी वह नज़र आईं। तेलुगु फिल्म Ori Devudoy से उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने अभिनय की बहुमुखी प्रतिभा दिखाई। 2017 में राज रंजीत की रीजनल फिल्म “पहली नजर को सलाम” हिट रही. राजनीतिक पृष्ठभूमि पे आधारित इस प्रेम कहानी को दर्शकों ने खूब सराहा था. इसके लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा ही थे. अब इस फिल्म का सेकंड पार्ट पहली नजर को सलाम 2 हिन्दी मे बनने जा रहा है साथ ही तमिल तेलुगु मलयालम बंगाली और नेपाली में भी पैन इंडिया रिलीज होगी.
लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा ने कहा कि मैं हमेशा से प्रयोग करता रहा हूं और मेरा प्रयोग सफल भी रहा है. अब एक भोजपुरी फिल्म का सीक्वल हिन्दी मे बनाने का नया प्रयोग कर रहा हूं. लेकिन चूंकि बड़ी हिट है पार्ट वन, यूट्यूब पर ज्यादा चली इसलिए इसका अपना दर्शक वर्ग है. 7 मार्च से बिहार मे फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही है. इस महँगी फिल्म मे साउथ के एक्शन डायरेक्टर के कुछ खतरनाक स्टंट्स देखने को मिलेंगे.
अपने पहले शो सिया के राम को अपना फेवरेट शो मानने वाली मदीराक्षी मुंडले इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं. उन्होने कहा कि ये किरदार काफी अलग है, वो लड़की अपने इमोशन को दबाकर रखती है कैसे लड़का उसके इमोशन को जगाता है इसमे दिखाया गया है. लड़की किसी से डरती नहीं है, जवाब देती है. लड़कियां आज कहाँ कहाँ पहुँच गई हैं फिल्म महिला सशक्तिकरण का संदेश भी देती है. फिल्म सोशल मीडिया पर खूब चर्चित रही है. अब आगे क्या होगा लेखक निर्देशक सेकंड पार्ट मे दिखाएंगे. फिल्म के गाने बहुत अच्छे हैं. मैं बहुत चुनिंदा प्रोजेक्ट करती हूं और ये फिल्म मेरे फैंस के लिए ट्रीट होगा. 14 साल की उम्र से रंगमंच पर अभिनय कर रहे राज रंजीत ने बहुत से नाटकों में शुरू मे महिलाओं के किरदार निभाए. बाद मे मेल लीड कैरेक्टर प्ले किए हैं. निगेटिव रोल से लेकर कैरेक्टर आर्टिस्ट तक कई प्रकार की भूमिका निभाई है. राज रंजीत न केवल एक अद्भुत अभिनेता हैं बल्कि हुनरमंद और लोकप्रिय गायक भी है. उन्होने टी सीरीज, वर्ल्डवाइड रेकॉर्ड, वेव्स सहित कई म्युजिक कंपनियो के लिए 150 से अधिक अल्बम में अपनी आवाज दी है.
“पहली नजर को सलाम 2” के अलावा राज रंजीत एक और हिन्दी फिल्म आक्रोश की शूटिंग भी शुरू करने जा रहे हैं जो गैंगवार पर है और उसमे वह एसटीएफ का रोल निभाने वाले है. इसके अलावा एक हिन्दी फिल्म कालीचरण मे वह एक नकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं. एक साउथ की फिल्म मे वह एक ऐसे युवा की भूमिका मे दिखेंगे जो अपने पैरेंट्स से नफरत करता है जिस फैमिली मे बड़े बच्चों को टाइम नहीं दे पाते उनके दिमाग मे सोसाईटी के प्रति क्या विचार आते हैं इस फिल्म मे ये दर्शाया गया है. आने वाले समय में वह बॉलीवुड मे पॉजिटिव और निगेटिव दोनों तरह की भूमिका में नजर आएंगे. वह कहते हैं कि अपने अभिनय से पूरे भारतवासी का दिल जीतना है.

×
Date : 17 February 2026 Posted By : EDITOR
टीवी शो “सिया के राम” की सीता मदीराक्षी मुंडले के साथ नजर आएंगे ऐक्टर राज रंजीत
News Image

टीवी शो "सिया के राम" की सीता मदीराक्षी मुंडले के साथ नजर आएंगे ऐक्टर राज रंजीत

महाशिवरात्रि पर हिंदी फ़िल्म "पहली नज़र को सलाम 2" का म्यूज़िकल मुहूर्त

मुम्बई : महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर टेलीविजन के लोकप्रिय शो सिया के राम में सीता की मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री मदीराक्षी मुंडले और प्रतिभाशाली ऐक्टर राज रंजीत की आने वाली हिंदी फ़िल्म "पहली नज़र को सलाम 2" का म्यूज़िकल मुहूर्त गीत की रेकॉर्डिंग से संपन्न हुआ. निर्माता निर्देशक लेखक संतोष मिश्रा की ये फिल्म हर्ष एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है. प्रियंका चोपड़ा की बतौर प्रोड्यूसर दो भोजपुरी फ़िल्मों "बम बम बोल रहा है काशी" और "काशी अमरनाथ" के डायरेक्टर रहे संतोष मिश्रा की इस फिल्म में म्यूज़िक कुणाल मिश्रा ने दिया है. मदीराक्षी मुंडले टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिन्हें मुख्य रूप से पौराणिक और ऐतिहासिक भूमिकाओं के लिए पहचाना जाता है। उनका सबसे चर्चित और लोकप्रिय शो सिया के राम रहा जिससे उन्हें बड़ी पहचान मिली। विष या अमृत: सितारा फैंटेसी ड्रामा में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित शो दास्तान-ए-मोहब्बत सलीम अनारकली में भी वह नज़र आईं। तेलुगु फिल्म Ori Devudoy से उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने अभिनय की बहुमुखी प्रतिभा दिखाई। 2017 में राज रंजीत की रीजनल फिल्म "पहली नजर को सलाम" हिट रही. राजनीतिक पृष्ठभूमि पे आधारित इस प्रेम कहानी को दर्शकों ने खूब सराहा था. इसके लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा ही थे. अब इस फिल्म का सेकंड पार्ट पहली नजर को सलाम 2 हिन्दी मे बनने जा रहा है साथ ही तमिल तेलुगु मलयालम बंगाली और नेपाली में भी पैन इंडिया रिलीज होगी.
लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा ने कहा कि मैं हमेशा से प्रयोग करता रहा हूं और मेरा प्रयोग सफल भी रहा है. अब एक भोजपुरी फिल्म का सीक्वल हिन्दी मे बनाने का नया प्रयोग कर रहा हूं. लेकिन चूंकि बड़ी हिट है पार्ट वन, यूट्यूब पर ज्यादा चली इसलिए इसका अपना दर्शक वर्ग है. 7 मार्च से बिहार मे फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही है. इस महँगी फिल्म मे साउथ के एक्शन डायरेक्टर के कुछ खतरनाक स्टंट्स देखने को मिलेंगे.
अपने पहले शो सिया के राम को अपना फेवरेट शो मानने वाली मदीराक्षी मुंडले इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं. उन्होने कहा कि ये किरदार काफी अलग है, वो लड़की अपने इमोशन को दबाकर रखती है कैसे लड़का उसके इमोशन को जगाता है इसमे दिखाया गया है. लड़की किसी से डरती नहीं है, जवाब देती है. लड़कियां आज कहाँ कहाँ पहुँच गई हैं फिल्म महिला सशक्तिकरण का संदेश भी देती है. फिल्म सोशल मीडिया पर खूब चर्चित रही है. अब आगे क्या होगा लेखक निर्देशक सेकंड पार्ट मे दिखाएंगे. फिल्म के गाने बहुत अच्छे हैं. मैं बहुत चुनिंदा प्रोजेक्ट करती हूं और ये फिल्म मेरे फैंस के लिए ट्रीट होगा. 14 साल की उम्र से रंगमंच पर अभिनय कर रहे राज रंजीत ने बहुत से नाटकों में शुरू मे महिलाओं के किरदार निभाए. बाद मे मेल लीड कैरेक्टर प्ले किए हैं. निगेटिव रोल से लेकर कैरेक्टर आर्टिस्ट तक कई प्रकार की भूमिका निभाई है. राज रंजीत न केवल एक अद्भुत अभिनेता हैं बल्कि हुनरमंद और लोकप्रिय गायक भी है. उन्होने टी सीरीज, वर्ल्डवाइड रेकॉर्ड, वेव्स सहित कई म्युजिक कंपनियो के लिए 150 से अधिक अल्बम में अपनी आवाज दी है.
"पहली नजर को सलाम 2" के अलावा राज रंजीत एक और हिन्दी फिल्म आक्रोश की शूटिंग भी शुरू करने जा रहे हैं जो गैंगवार पर है और उसमे वह एसटीएफ का रोल निभाने वाले है. इसके अलावा एक हिन्दी फिल्म कालीचरण मे वह एक नकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं. एक साउथ की फिल्म मे वह एक ऐसे युवा की भूमिका मे दिखेंगे जो अपने पैरेंट्स से नफरत करता है जिस फैमिली मे बड़े बच्चों को टाइम नहीं दे पाते उनके दिमाग मे सोसाईटी के प्रति क्या विचार आते हैं इस फिल्म मे ये दर्शाया गया है. आने वाले समय में वह बॉलीवुड मे पॉजिटिव और निगेटिव दोनों तरह की भूमिका में नजर आएंगे. वह कहते हैं कि अपने अभिनय से पूरे भारतवासी का दिल जीतना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Vishal Chaturvedi on ‘Hanuman Ansh’s Telugu Release: “Hyderabad Is the Land of Hanuman”

📰 Generate e-Paper Clip Vishal Chaturvedi on ‘Hanuman Ansh’s Telugu Release: “Hyderabad Is the Land of Hanuman” Mumbai: Writer-director Vishal Chaturvedi, speaking at a press conference in Hyderabad, opened up about ‘Hanuman Ansh’s Telugu release and the overwhelming demand from Telugu audiences. He said, “Hyderabad is the land of Hanuman. Whenever I come to Hyderabad […]

We should use our brain while doing our work, rather than just giving the prompt to ChatGPT: Paallavi Chatterjee

📰 Generate e-Paper Clip We should use our brain while doing our work, rather than just giving the prompt to ChatGPT: Paallavi Chatterjee Mumbai: Pallavi Chatterjee asks who should take responsibility when AI-generated content spreads online, particularly when the person featured in it has no idea that it exists. She believes the responsibility cannot rest […]