70 protesters detained after vandalism at CJP Parliament march

CJP संसद मार्च में हिंसा: पुलिस पर पथराव, तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में

CJP संसद मार्च में हिंसा: पुलिस पर पथराव, तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोचरोच पार्टी के विरोध प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान सोमवार को हिंसा भड़कने से 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। दिल्ली पुलिस के अनुसार, घायलों में विशेष पुलिस आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त, डीसीपी, अतिरिक्त डीसीपी और एसीपी रैंक के अधिकारी समेत कई महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। वहीं, हाथापाई और झड़प के दौरान करीब 60 प्रदर्शनकारी भी घायल हुए।
दिल्ली पुलिस ने देर रात जारी बयान में आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने बार-बार चेतावनी और कानूनी निर्देशों के बावजूद हटने से इनकार कर दिया तथा लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया पथराव
पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, जिससे कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती पैदा हो गई। पुलिस के अनुसार, हिंसा के दौरान 15 से 20 सरकारी वाहनों और अन्य सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। मामले में करीब 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित श्रीनगर: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज इसका उद्घाटन किया। दस सितंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के […]

दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक Kolkata: पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने पूजा के उद्घाटन से लेकर DJ, विसर्जन, पूजा कार्निवल, सरकारी अनुदान और सड़कों के बंद होने तक कई मुद्दों पर […]