PM Modi releases new video, thanks the youth

PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो, युवाओं को कहा शुक्रिया

PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो, युवाओं को कहा शुक्रिया

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम पर लाइव आकर देश के नाम एक और वीडियो संदेश दिया है। पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में युवाओं को धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री ने अपने वीडियो संदेश में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिला, मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था उसपर जिस तरह से आपने सकारात्मक सुझाव दिया है, मैं उसके लिए आप सभी को दिल को धन्यवाद देना चाहता हूं। आप सभी का प्यार बना रहेगा, हमारा नाता और अधिक सक्रियता से इसी तरह जुड़ता रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई मामूली मुद्दा नहीं है। यह लाखों छात्रों और उनके परिवारों के लिए बहुत दुखद है, इसीलिए पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए गए हैं। पीएम ने कहा था कि कैबिनेट सदस्यों के सुझावों के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा और सोमवार से, जब संसद का दूसरा हफ्ता शुरू होगा तो हम उस बिल को जल्द से जल्द पास कराने की कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एनटीए में बड़ी कार्रवाई: 47 अधिकारी किए गए बर्खास्त

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एनटीए में बड़ी कार्रवाई: 47 अधिकारी किए गए बर्खास्त परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की तैयारी नई दिल्ली । राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी – एनटीए ने परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 47 अधिकारियों और कर्मचारियों […]

हिमाचल: पांगी घाटी में भूस्खलन, 6 माह के बच्चे सहित 13 की मौत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हिमाचल: पांगी घाटी में भूस्खलन, 6 माह के बच्चे सहित 13 की मौत शिमला। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में भीषण भूस्खलन ने पांगी घाटी को मातम में डुबो दिया है। पांगी-उदयपुर मार्ग पर कुडूनाला के समीप चलती टाटा सूमो गाड़ी अचानक पहाड़ी से गिरे विशाल पत्थरों की चपेट में […]