Cockroach Janta Party (CJP) डांस VIDEO सोशल मीडिया पर छाया
Cockroach Janta Party (CJP) डांस VIDEO सोशल मीडिया पर छाया
Mumbai: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की कथित “Victory Party” के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली के एक होटल में CJP के प्रवक्ता सौरव दास, आशुतोष रांका और अन्य समर्थकों ने जश्न मनाया। वायरल वीडियो में छात्र-छात्राएं के साथ सौरव दास भी ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इन वीडियो को सोशल मीडिया पर “Resignation Party” के नाम से शेयर किया जा रहा है। एक वीडियो में संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके भी उनके बीच बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने CJP पर निशाना साधा। विवाद बढ़ने पर सौरव दास ने कहा, “ये Gen-Z का स्टाइल है। फिलहाल, वायरल वीडियो को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और सोशल मीडिया पर बहस जारी है।
नोट: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो है।
