Thousands of farmers stand 7km away from CM House in MP

MP में सीएम हाउस से 7km दूर डटे हजारों किसान! सड़क पर बनाई दाल-बाटी

एमपी में सीएम हाउस से 7km दूर डटे हजारों किसान! सड़क पर बनाई दाल-बाटी

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल मंगलवार को किसानों के बड़े आंदोलन का केंद्र बन गई. मूंग की 100 फीसदी सरकारी खरीदी, फसलों के उचित दाम और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर हजारों किसान राजधानी की सड़कों पर उतर आए. हालात ऐसे बने कि किसान बैरिकेडिंग तोड़ते हुए मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ने लगे. किसानों के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए प्रशासन को SAF, RAF और 20 से अधिक थानों की पुलिस तैनात करनी पड़ी.

सीएम हाउस से कुछ किमी दूर पहुंचे किसान
किसान आंदोलन की भीड़ मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ रही थी, जिसके बाद पुलिस ने बरकतउल्ला ब्रिज के पास मोर्चा संभाल लिया. यहां से मुख्यमंत्री निवास की दूरी करीब 7 किलोमीटर बताई जा रही है. सरकार से बातचीत फेल होने के बाद किसानों ने सड़क पर ही हनुमान चालिसा और सुंदरकांड का पाठ किया. इसके बाद सड़क पर ही दाल-बाटी बनाकर खाई. किसानों ने कहा कि सरकार के बात नहीं मानने तक यहीं बैठे रहेंगे.

×
Date : 28 July 2026 Posted By : EDITOR
MP में सीएम हाउस से 7km दूर डटे हजारों किसान! सड़क पर बनाई दाल-बाटी
News Image

एमपी में सीएम हाउस से 7km दूर डटे हजारों किसान! सड़क पर बनाई दाल-बाटी

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल मंगलवार को किसानों के बड़े आंदोलन का केंद्र बन गई. मूंग की 100 फीसदी सरकारी खरीदी, फसलों के उचित दाम और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर हजारों किसान राजधानी की सड़कों पर उतर आए. हालात ऐसे बने कि किसान बैरिकेडिंग तोड़ते हुए मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ने लगे. किसानों के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए प्रशासन को SAF, RAF और 20 से अधिक थानों की पुलिस तैनात करनी पड़ी.

सीएम हाउस से कुछ किमी दूर पहुंचे किसान
किसान आंदोलन की भीड़ मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ रही थी, जिसके बाद पुलिस ने बरकतउल्ला ब्रिज के पास मोर्चा संभाल लिया. यहां से मुख्यमंत्री निवास की दूरी करीब 7 किलोमीटर बताई जा रही है. सरकार से बातचीत फेल होने के बाद किसानों ने सड़क पर ही हनुमान चालिसा और सुंदरकांड का पाठ किया. इसके बाद सड़क पर ही दाल-बाटी बनाकर खाई. किसानों ने कहा कि सरकार के बात नहीं मानने तक यहीं बैठे रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण परियोजना से 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और करीब 72 हजार किसान होंगे लाभान्वित मुख्यमंत्री ने 188 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]

झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी रांची। अभी तक समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी दूसरे राज्य शैक्षणिक भ्रमण पर जाते थे। हाल के वर्षों में यह योजना भी बंद थी। […]