Dr. Yadav to Attend Guru Purnima Ceremony in Ujjain on July 29

MP: उज्जैन में गुरु पूर्णिमा महोत्सव कल (29 जुलाई) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे सांदीपनि अलंकरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में “गुरु पूर्णिमा महोत्सव” पर सांदीपनि अलंकरण समारोह उज्जैन में 29 जुलाई को
माधव विज्ञान महाविद्यालय में होगा आयोजन

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर 29 जुलाई को उज्जैन के माधव विज्ञान महाविद्यालय में आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक परिणाम देने वाले शासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों का सम्मान, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस पर आधारित मिशन बुनियाद परियोजना का शुभारंभ और स्कूल शिक्षा विभाग के नवनियुक्त प्राथमिक शाला शिक्षकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा।
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के शासकीय स्कूलों, कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों सर्वांगीण विकास, भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन और गुरु-शिष्य परंपरा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं, नैतिक मूल्यों एवं गुरु के प्रति आदर की भावना से जोड़ने के साथ विद्यालयों, महाविद्यालयों में संस्कारयुक्त एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 82.70 लाख से अधिक किसानों को 3308 करोड़ रूपए अंतरित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 82.70 लाख से अधिक किसानों को 3308 करोड़ रूपए अंतरित प्रत्येक हितग्राही किसान के खाते में पहुंचे एकमुश्त चार हजार रूपए खण्डवा में होगी पुलिस बटालियन की स्थापना, मूंदी से खण्डवा रोड बनेगा शीघ्र मुख्यमंत्री ने जैविक, हाईटेक खेती और खाद्य प्रसंस्करण के लिए […]

मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान के पहले चुनाव आयोग ने 14 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले. भोपाल: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान […]