Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी तक, मोहन भागवत ने सभी मुद्दों पर की बात, पढ़ें टॉप बयान
Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी तक, मोहन भागवत ने सभी मुद्दों पर की बात, पढ़ें टॉप बयान
RSS के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। मोहन भागवत मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में छात्रों के साथ संवाद कर रहे थे।
Mumbai: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को मुंबई में ‘इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस’ (IIMUN) के एक कार्यक्रम के दौरान छात्रों के साथ संवाद किया। इस दौरान मोहन भागवत ने हाल ही में छात्रों-युवाओं के विरोध-प्रदर्शन, बेरोजगारी, आरक्षण, सोशल मीडिया बैन की चर्चा, LGBTQIA+, समलैंगिक विवाह और पाकिस्तान व चीन के साथ भारत के रिश्तों जैसे मुद्दों पर अपनी राय दी। आइए जानते हैं कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने इन सभी मुद्दों पर क्या-कुछ कहा है।
Gen-Z प्रदर्शन पर क्या बोले मोहन भागवत?
Gen-Z प्रदर्शन मोहन भागवत ने कहा कि “आंदोलन भी संवाद का ही एक तरीका है। Gen-Z की शिकायतें सही हैं और देश के एजुकेशन सिस्टम में सुधार की जरूरत है। Gen-Z और Gen Alpha को लॉजिकल जवाब चाहिए। अब पहले जैसी बात नहीं रही कि बड़े जो कहेंगे उसे मान लिया जाए। उन्हें आंदोलन नहीं करना चाहिए, ऐसा बिल्कुल नहीं है। जब वो कुछ बोल रहे हैं तो हमे सुनना चाहिए। Gen-Z प्रदर्शन के दौरान बातचीत में कमी रही है। उन्हें एन्टी नेशनल कैसे कह सकते हैं? सबसे इमानदार जेनरेशन Gen-Z और Gen Alpha है। वे हमारे अपने ही हैं, वे हमारी अगली पीढ़ी हैं। इसलिए उनके साथ अपनापन और संवाद का रिश्ता होना चाहिए।”
