इमरान खान को शुक्रवार तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच अडियाला जेल से शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया
इमरान खान को शुक्रवार तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच अडियाला जेल से शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया
UNN: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और PTI संस्थापक इमरान खान को गुरुवार देर रात रावलपिंडी की अडियाला जेल से इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें मेडिकल जांच और इलाज के लिए अस्पताल शिफ्ट किया गया है। इमरान के अस्पताल पहुंचने से पहले ही वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। अस्पताल के आसपास पुलिस और रेंजर्स की भारी तैनाती की गई। मीडिया को भी अस्पताल परिसर से दूर रखा गया। सुप्रीम कोर्ट ने 18 अगस्त को आदेश दिया था कि इमरान खान को दो दिन के भीतर अडियाला जेल से शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया जाए और उन्हें अगली सुनवाई यानी 16 सितंबर तक अस्पताल में रखा जाए। कोर्ट ने उनके इलाज और मेडिकल जांच के लिए विशेषज्ञों की मेडिकल बोर्ड गठित करने का भी निर्देश दिया है। इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। उनकी पार्टी और परिवार लंबे समय से उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते रहे हैं।

