इमरान खान अस्पताल से फिर जेल भेजे गए:डॉक्टर बोले- जेल में रखना सुरक्षित
इमरान खान अस्पताल से फिर जेल भेजे गए:डॉक्टर बोले- जेल में रखना सुरक्षित
देर रात हॉस्पिटल में भर्ती किया था
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के बाद शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल से वापस अदियाला जेल भेज दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें रात करीब 1 बजे कड़ी सुरक्षा में अस्पताल ले जाया गया था, जहां 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने के बजाय जेल में रखना फिलहाल सुरक्षित माना। इस दौरान अस्पताल की सुरक्षा भी कड़ी रही और मीडिया को बाहर हटा दिया गया।
UNN: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के बाद शुक्रवार को इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल से वापस अडियाला जेल भेज दिया गया। जियो न्यूज के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने के बाद 6 डॉक्टरों की टीम ने उनकी मेडिकल जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने कहा कि इमरान खान को अस्पताल में भर्ती रखने की जरूरत नहीं है और उन्हें जेल में ही रखा जा सकता है। इसके बाद इमरान खान को कड़ी सुरक्षा के बीच वापस रावलपिंडी की अडियाला जेल ले जाया गया। अस्पताल लाए जाने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। गुरुवार देर रात उन्हें अडियाला जेल से शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल लाया गया था। इमरान के अस्पताल पहुंचने के बाद सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई थी। अस्पताल की सभी लाइटें बंद कर दी गईं। स्टाफ के मोबाइल फोन भी जमा करा लिए गए और अस्पताल के बाहर मौजूद मीडिया को वहां से हटा दिया गया। मेडिकल जांच पूरी होने के बाद इमरान को वापस जेल भेज दिया गया।
