Floods in Nepal 157 deaths so far 9 hydropower projects and 19

नेपाल में बाढ़, अब तक 157 मौतें, 9 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट, 19 पुल बहे

नेपाल में बाढ़, अब तक 157 मौतें, 9 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट, 19 पुल बहे

UNN: नेपाल में बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा 157 पहुंच गया है। सैकड़ों लोग लापता हैं। इनमें नेपाल सहित 25 देशों के 403 लोग हैं। सबसे ज्यादा 133 भारतीय लापता हैं। सभी कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे, जिनका अब तक कुछ पता नहीं चला है। विदेश मंत्री शिशिर खनाल के मुताबिक, अलग-अलग इलाकों में 80 सुरक्षा कर्मी भी लापता हैं। इनमें 44 नेपाल आर्मी के जवान शामिल हैं। बाढ़ से रसुवा और धादिंग के अलावा नुवाकोट, चितवन, गोरखा, तनहूं और नवलपरासी ईस्ट तक के इलाके प्रभावित हुए हैं। बाढ़ इतनी तेजी से आई कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पानी और मलबे ने रास्ते में आने वाले लोगों, घरों, गाड़ियों और सरकारी ढांचे को अपनी चपेट में ले लिया। देश के 9 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट, 19 मोटरेबल पुल तबाह हो गए। नेपाल-चीन को जोड़ने वाले 42 किलोमीटर लंबा बेट्रावती-रासुवागढ़ी हाईवे भी बह गया। चीन सीमा के कस्टम चेकपोस्ट पर खड़े 300 से ज्यादा वाहन और ट्रक भी पानी के साथ बह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

बाढ़ प्रभावित नेपाल के लिए वर्ल्ड बैंक ने भी किया मदद का एलान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बाढ़ प्रभावित नेपाल के लिए वर्ल्ड बैंक ने भी किया मदद का एलान UNN: बाढ़ से प्रभावित नेपाल के लिए वर्ल्ड बैंक ने बचाव, राहत और पुनर्निमाण के लिए 25 अरब नेपाली रुपए की आपालकालीन वित्तीय सहायता देने की पेशकश की है। नेपाल के वित्त मंत्रालय के मुताबिक, बाढ़ की […]

चम्बल औद्योगिक प्रगति से बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चम्बल औद्योगिक प्रगति से बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में निवेशकों का अभूतपूर्व निवेश मेड इन एमपी, फेथ इन एमपी का उत्कृष्ट उदाहरण मप्र में बेरोजगारी दर सबसे कम तेजी से औद्योगिक तरक्की करने में देश में अव्वल है मप्र जीआईएस-25 में मिले 30 प्रतिशत […]