Kriti Sanon's Rakhi advertisement withdrawn following controversy

कृति सेनन का राखी वाला विज्ञापन विवाद के बाद हटाया

कृति सेनन का राखी वाला विज्ञापन विवाद के बाद हटाया

Mumbai: ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने बुधवार को एक्ट्रेस कृति सेनन के विवादास्पद रक्षाबंधन विज्ञापन को हटा दिया है। विज्ञापन में कृति ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहने थीं। वे कुत्ते को भी राखी बांधती नजर आ रही थीं। इस पहनावे को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना रनोत ने भी कृति के पहनावे पर सवाल उठाए थे। जबकि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्ट्रेस कृति का समर्थन किया था। GIVA ने विवाद बढ़ता देख आज कहा कि विज्ञापन हटा लिया गया है। यह फैसला भारतीय संस्कृति और परंपराओं के सम्मान में लिया गया है।
GIVA ने कहा- हमारा इरादा भावनाएं आहत करना नहीं
GIVA ने कहा, ‘एक ब्रांड के तौर पर हमारा हमेशा से मानना रहा है कि इन खुशी के पलों को पूरे परिवार के साथ मनाया जाए। इस बार उसका उद्देश्य पालतू जानवरों के साथ प्यार और जश्न को आगे बढ़ाना था। भावनाएं आहत करना हमारा इरादा नहीं था।”अगर हमारे हालिया विज्ञापन से समाज के कुछ हिस्सों की भावनाओं को अनजाने में ठेस पहुंची है, तो हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं था। हमने उस विज्ञापन सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया है।’ ब्रांड ने त्योहार के मौके पर लोगों को प्यार और सकारात्मकता की शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

बाढ़ प्रभावित नेपाल के लिए वर्ल्ड बैंक ने भी किया मदद का एलान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बाढ़ प्रभावित नेपाल के लिए वर्ल्ड बैंक ने भी किया मदद का एलान UNN: बाढ़ से प्रभावित नेपाल के लिए वर्ल्ड बैंक ने बचाव, राहत और पुनर्निमाण के लिए 25 अरब नेपाली रुपए की आपालकालीन वित्तीय सहायता देने की पेशकश की है। नेपाल के वित्त मंत्रालय के मुताबिक, बाढ़ की […]

नेपाल में बाढ़, अब तक 157 मौतें, 9 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट, 19 पुल बहे

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नेपाल में बाढ़, अब तक 157 मौतें, 9 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट, 19 पुल बहे UNN: नेपाल में बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा 157 पहुंच गया है। सैकड़ों लोग लापता हैं। इनमें नेपाल सहित 25 देशों के 403 लोग हैं। सबसे ज्यादा 133 भारतीय लापता हैं। सभी […]